केरलम में सीएम पद को लेकर 10 दिनों का सस्पेंस खत्म, कांग्रेस आलाकमान ने वीडी सतीशन के नाम पर लगाई मुहर
केरलम की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चला आ रहा नेतृत्व का सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 12:45:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 12:45:43 PM (IST)
केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन की फोटो। (सोर्स - सोशल मीडिया)HighLights
- वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री
- 10 दिन बाद खत्म हुआ सीएम पद पर सस्पेंस
- यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने जीती 102 सीटें
डिजिटल डेस्क। केरलम की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चला आ रहा नेतृत्व का सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से वीडी सतीशन के नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। वे अब केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे।
नतीजे के बाद से ही तेज थीं अटकलें
4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज थीं। इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे और राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी थी कि विधायक दल द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और गुरुवार को नाम की घोषणा का वादा निभाया।
बहुमत के बाद नेतृत्व का संकट
140 सदस्यीय केरलम विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने 102 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इतनी बड़ी जीत के बावजूद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में 10 दिनों की देरी होने से पार्टी को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। यहाँ तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया था कि इस देरी के कारण चुनावी जीत का उत्साह कुछ हद तक कम हो रहा है।
यह भी पढ़ें- केरल में बियर की बोतलों से बना क्रिसमस ट्री, त्रिशूर में छिड़ा सियासी संग्राम
वीडी सतीशन पर भरोसा
वीडी सतीशन, जिनका नाम पहले से ही चर्चाओं में था, अब आधिकारिक रूप से राज्य के मुखिया चुन लिए गए हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस द्वारा युवा नेतृत्व और अनुभवी रणनीति के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है। जल्द ही उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित होने की उम्मीद है।