• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

पातालगंगा नदी में तैरते दिखे हजारों गैस सिलेंडर, हर कोई देखकर हुआ हैरान! Video Viral

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पातालगंगा स्थित एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की सुरक्षा दीवार ढह गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 03:52:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 03:52:25 PM (IST)
पातालगंगा नदी में तैरते दिखे हजारों गैस सिलेंडर, हर कोई देखकर हुआ हैरान! Video Viral
महाराष्ट्र के रायगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. एचपीसीएल प्लांट की दीवार गिरने से घुसा बाढ़ का पानी
  2. पातालगंगा नदी में तैरते नजर आए 3,000 एलपीजी सिलेंडर
  3. कुछ सिलेंडरों में गैस भरे होने की आशंका से खतरा

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से जारी लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। इस मानसूनी आपदा में रायगढ़ जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक बनकर उभरा है, जहां कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी बीच जिले से एक बेहद हैरान और डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

HPCL बॉटलिंग प्लांट की दीवार ढही

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण एचपीसीएल (HPCL) पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। दीवार टूटने की वजह से बाढ़ का तेज बहाव सीधे प्लांट के परिसर में दाखिल हो गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वहां रखे करीब 3,000 गैस सिलेंडर उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते ये सभी सिलेंडर पातालगंगा नदी और खारपाड़ा क्रीक के तेज प्रवाह में बह गए।


नदी में सिलेंडरों का हुजूम देख लोग हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नदी के पानी के ऊपर हजारों सिलेंडरों को तैरते हुए देखा जा सकता है। पहली नजर में यह दृश्य किसी को भी हैरान कर सकता है। एक पुल पर खड़े होकर स्थानीय नागरिक इस हैरान कर देने वाले नजारे का वीडियो बनाते हुए देखे गए। शुरुआत में लोगों को भ्रम हुआ कि पानी में भारी संख्या में मछलियां तैर रही हैं, लेकिन करीब से देखने पर पता चला कि वे गैस सिलेंडर थे।

कलेक्टर ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के जिला कलेक्टर किशन जावले ने आम जनता के लिए एक जरूरी और संवेदनशील अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि नदी में बहे इन सिलेंडरों में से कुछ में एलपीजी गैस भरी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना या इन्हें उत्सुकतावश अपने घर ले जाना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। यह स्पष्ट नहीं है कि पानी में बहने के बाद ये सिलेंडर किस हालत में हैं, इसलिए इन्हें खोलना या इस्तेमाल करने की कोशिश करना एक बड़े हादसे को दावत दे सकता है।

VIDEO | Maharashtra: Hundreds of gas cylinders found floating in Patalganga river after heavy rains in Raigad.

(Source: Third Party)

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7Sn4JVzVii

— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026

यहां जमा कराए जा सकते हैं सिलेंडर

प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लोगों से अपील की है कि वे इन सिलेंडरों को अपने घरों में बिल्कुल न रखें और इन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों या कंपनी को सौंपने में सहयोग करें। नागरिक पाए गए सिलेंडरों को निम्नलिखित स्थानों पर जमा कर सकते हैं:

  • सीधे एचपीसीएल (HPCL) कंपनी के परिसर में
  • किसी भी नजदीकी एचपीसीएल डीलर के पास
  • तहसीलदार कार्यालय, खालापुर
  • स्थानीय तहसीलदार कार्यालय
  • उप-विभागीय अधिकारी (SDO) कार्यालय

क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।