• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

हादसों की काली रात... नवरात्रि पर कोलकाता, ग्वालियर से लेकर बलरामपुर तक पांच शहरों में 24 घंटे में 42 मौतों से मचा हाहाकार

नवरात्रि पर शनिवार रात देश के 5 शहरों में 5 बड़े हादसों ने 42 लोगों की जान ले ली।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 10:03:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:10:23 AM (IST)
हादसों की काली रात... नवरात्रि पर कोलकाता, ग्वालियर से लेकर बलरामपुर तक पांच शहरों में 24 घंटे में 42 मौतों से मचा हाहाकार
नवरात्रि की रात देश में 5 बड़े हादसे, 42 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

HighLights

  1. ग्वालियर में ट्रक ने 50 से श्रद्धालुओं को कुचला
  2. आसनसोल में चिमनी गिरी, 4 मजदूरों की मौत
  3. कोलकाता पंडाल भगदड़ में 19 की जान गई

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है, लेकिन शनिवार की रात काली रात बन गई। देश के 5 शहरों में 5 दर्दनाक हादसे हुए। इन हादसों में कुल 42 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग राज्यों और शहरों से आई इन खबरों ने पूरे देश को झकझोर दिया। कोलकाता, आसनसोल, ग्वालियर, हैदराबाद और बलरामपुर में हुए हादसों में भगदड़, ट्रक हादसा, चिमनी गिरना, लाइटिंग स्टैंड गिरना और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर जैसी घटनाएं शामिल हैं।

naidunia_image

1. कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की वजह से 19 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार रात आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी के गठन की बात कही है।


पुलिस के अनुसार हादसा गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुआ। बारिश शुरू होते ही पंडाल के बाहर इंतजार कर रही भीड़ अचानक आगे बढ़ी। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई। मृतकों में से दो के परिजनों के अनुसार पंडाल परिसर में निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा सीटी बजाए जाने के कारण पंडाल में एंट्री के लिए इंतजार कर रहे लोगों में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पंडाल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। लालबाजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी का एलान किया है।

naidunia_image

2. ग्वालियर में ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पर एक ट्रक घाटी से उतरते वक्त बेकाबू हो गया। इसकी चपेट में करीब 50 लोग आ गए। इस हादसे में करीब 15 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। दो पुलिसकर्मियों और कुछ बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से चार-पांच घायलों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार धान की बोरियों से लदा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के पास दुकानों से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बेकाबू ट्रक चीनोर की ओर से आते हुए शीतला माता मंदिर के प्रमुख बाहरी गेट के पास घाटी से नीचे उतर रहा था, तभी वह गेट के आसपास बनी दुकानों में घुस गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान हुआ, कई दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मंदिर पर नवरात्रि के कारण भारी भीड़ थी। प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए व्यवस्था की है और मृतकों के परिजनों को सहायता देने की बात कही है। ट्रक ड्राइवर के बारे में जांच की जा रही है।

3. बंगाल के आसनसोल में चिमनी गिरने से 4 की मौत

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार शाम को एक पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के जमुड़िया इलाके में श्याम एसईएल एंड पावर लिमिटेड में निर्माण काम चल रहा था। जब यह हादसा हुआ, तब वहां कई लोग काम कर रहे थे।

जमुड़िया के विधायक बिजन मुखर्जी ने बताया कि चार लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। इनमें से तीन की तो मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक शख्स को अस्पताल ले जाकर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद प्लांट में काम रोक दिया गया है। प्रशासन और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

4. हैदराबाद में डांडिया नाइट में गिरा लाइटिंग स्टैंड, एक छात्रा की मौत, 14 घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी के लिए लगाए गए एक लाइटिंग स्टैंड के गिरने से इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हवा के कारण लाइटिंग स्टैंड गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- Kolkata Stampede: पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन, आयोजक समेत 14 लोग हिरासत में, सीएम ने STF जांच के दिए आदेश

कॉलेज में नवरात्रि पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। लाइटिंग और साउंड के लिए अस्थायी स्ट्रक्चर लगाए गए थे। तेज हवा के कारण एक स्टैंड अचानक गिर गया। घटना के बाद कार्यक्रम रोक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

5. यूपी के बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के पास हादसा, 3 की मौत, 7 घायल

यूपी के बलरामपुर में भी दुर्गा पंडाल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव में सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए। इलाज के दौरान इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। गांव में पंडाल के पास लोग सड़क किनारे बैठकर वीडियो देख रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- पुलिस चेकपोस्ट होने के बाद भी नहीं रुका ओवरलोड ट्रक, ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में कैसे हुआ 12 मौतों वाला दर्दनाक हादसा?

एक ही रात में 5 राज्यों में मातम

शनिवार की रात एक ही समय में 5 राज्यों में हुए इन हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन, निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर लापरवाही सामने आई है। कोलकाता में पंडाल में भीड़, ग्वालियर में पहाड़ी रास्ते पर ट्रक की रफ्तार, आसनसोल में प्लांट की चिमनी की गुणवत्ता, हैदराबाद में अस्थायी लाइटिंग स्ट्रक्चर और बलरामपुर में सड़क किनारे भीड़, सभी जगह अलग-अलग कारणों से जान गई। प्रशासन ने सभी मामलों में जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।