• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

वेटर पर हाथ उठाना रईसजादे को पड़ा भारी, होटल ने दिखाया बाहर का रास्ता, बदतमीज गेस्ट की एंट्री जिंदगी भर के लिए बैन

होटल ताज का एक मामला काफी चर्चा में है, जहां एक मेहमान ने वेटर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उनसे इस बदतमीजी का बदला लिया गया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 10:39:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:39:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
वेटर पर हाथ उठाना रईसजादे को पड़ा भारी, होटल ने दिखाया बाहर का रास्ता, बदतमीज गेस्ट की एंट्री जिंदगी भर के लिए बैन
वेटर पर हाथ उठाना रईसजादे को पड़ा भारी, होटल ने दिखाया बाहर का रास्ता, बदतमीज गेस्ट की एंट्री जिंदगी भर के लिए बैन

HighLights

  1. होटल ताज का एक मामला काफी चर्चा में है
  2. एक मेहमान ने वेटर को थप्पड़ मार दिया
  3. आरोपी मेहमान के होटल आने पर प्रतिबंध लगा दिया

डिजीटल डेस्क। आगरा के ताजमहल पूर्वी गेट रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में आए एक मेहमान ने वेटर को थप्पड़ मार दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे मेहमान की अंग्रेजी में कही कुछ बात वेटर को समझ नहीं आई थी।

इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए होटल का संचालन करने वाली कंपनी एसएलएमजी बेवरेजेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने आरोपी मेहमान के होटल में आने पर जिंदगी भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा की है। उन्होंने बताया कि होटल के रेस्तरां में कांति नाम का कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहा था। वह एक साधारण किसान परिवार से आता है। बातचीत के दौरान वेटर अंग्रेजी में कही बात को पूरी तरह समझ नहीं सका, जिससे उनके बीच कुछ गलतफहमी पैदा हो गई।

इस मामूली सी बात पर आपा खोकर मेहमान ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं और ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। नौकरी चले जाने के डर से पीड़ित कर्मचारी कांति ने न तो कोई शिकायत दर्ज कराई और न ही घटना का विरोध किया। जब यह मामला प्रबंधन के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत आरोपी ग्राहक को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया।


naidunia_image

कर्मचारियों का आत्मसम्मान सबसे ऊपर

इस घटना पर अपना सख्त रुख जाहिर करते हुए पारितोष लधानी ने कहा कि कोई भी ग्राहक चाहे कितना भी रईस, रसूखदार या बड़ा क्यों न हो, उसे पैसों या रुतबे के घमंड में किसी भी कर्मचारी का अपमान करने या उस पर हाथ उठाने की छूट नहीं दी जा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने संस्थान में काम करने वाले साथियों का आत्मसम्मान और उनकी सुरक्षा सबसे पहले है। जब कोई कर्मचारी मजबूरी या डर की वजह से अपनी आवाज नहीं उठा पाता, तब प्रबंधन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने कर्मी के हक और सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहे।

टाटा ग्रुप का हिस्सा है ताज होटल

होटल ताज ब्रांड सीधे तौर पर देश के सबसे भरोसेमंद औद्योगिक घराने टाटा समूह से जुड़ा हुआ है।

शुरुआत और इतिहास: ताज ग्रुप की नींव टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने रखी थी। इसका पहला ऐतिहासिक होटल ताज महल पैलेस 16 दिसंबर 1903 को मुंबई में शुरू हुआ था।

संचालक कंपनी: ताज होटल्स का पूरा कामकाज और प्रबंधन इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) संभालती है, जो टाटा समूह की एक प्रमुख सहायक कंपनी है।

वैश्विक मौजूदगी: आज ताज ग्रुप भारत के कोने-कोने के साथ-साथ दुनिया के तमाम बड़े देशों में लग्जरी होटलों और रिसॉर्ट्स की एक बड़ी श्रृंखला का संचालन करता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।