अमेरिका ने जारी किया नक्शा, PoK को माना भारत का हिस्सा, नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल और न कोई विवादित क्षेत्र
US released map: अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए ऐसा नक्शा जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत में श ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 10:38:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 10:38:23 AM (IST)
अमेरिका ने जारी किया नक्शा, PoK को माना भारत का हिस्साHighLights
- पाकिस्तान को बड़ा झटका
- PoK के लिए कोई अलग सीमांकन नहीं
- नक्शे ने खींचा सबका ध्यान
डिजिटल डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने इस पर आधिकारिक बयान भी जारी कर दिए हैं। इसी बीच अमेरिका के एक कदम ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया है।
अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए ऐसा नक्शा जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत में शामिल दिखाया गया है।
PoK के लिए कोई अलग सीमांकन या विवादित रेखा नहीं
दरअसल, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के कार्यालय की ओर से भारत का एक आधिकारिक नक्शा साझा किया गया है। इस नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दर्शाया गया है। खास बात यह है कि इसमें PoK के लिए कोई अलग सीमांकन या विवादित रेखा नहीं दिखाई गई है।
नक्शे में क्या है खास?
अमेरिकी ट्रेड डिपार्टमेंट द्वारा जारी इस नक्शे में न तो लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) का ज़िक्र है और न ही किसी तरह का विवादित क्षेत्र दिखाया गया है। पूरा जम्मू-कश्मीर स्पष्ट रूप से भारत के नक्शे में शामिल नजर आता है।
USTR ने भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क से जुड़े एक पोस्ट में बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिकी उत्पादों, जैसे ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, ताजे और प्रोसेस्ड फलके लिए भारत में नए बाज़ार खुलेंगे।
नक्शे ने खींचा सबका ध्यान
पोस्ट में लिखा गया, ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे व प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों के लिए नए मार्केट एक्सेस के अवसर पैदा करेगा।
हालांकि, इस पोस्ट के साथ जारी किया गया नक्शा चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।