अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू
Amul and Mother Dairy hiked milk prices: देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाने का ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:27:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:32:54 PM (IST)
HighLights
- विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी
- मदर डेयरी ने अप्रैल 2025 के अंत में कीमतों में बदलाव किया था
- मदर डेयरी ने कहा, कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि लिक्विड दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी। मदर डेयरी के अनुसार, बढ़ती उत्पादन लागत, पैकेजिंग खर्च और पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि किसानों और डेयरी संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था। गौरतलब है कि मदर डेयरी ने इससे पहले अप्रैल 2025 के अंत में दूध की कीमतों में बदलाव किया था।
अमूल ने भी बढ़ाए दाम
इससे पहले अमूल ने भी पूरे देश में अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। अमूल की नई कीमतें भी 14 मई, गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे पैकेजिंग लागत और पशु आहार के महंगे होने को मुख्य वजह बताया है।
अमूल का कहना है कि दूध उत्पादकों और डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जानिए अमूल दूध की नई कीमतें
अमूल ताजा (Amul Toned Milk)
- 1 लीटर पैकेट अब 59 रुपये में मिलेगा।
- वहीं 500 ml पैकेट की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो गई है।
अमूल गाय का दूध (Amul Cow Milk)
- 500 ml पैकेट अब 32 रुपये में मिलेगा, जो पहले 31 रुपये का था।
अमूल भैंस दूध (Amul Buffalo Milk)
- 500 ml पैकेट की कीमत 38 रुपये से बढ़कर 39 रुपये हो गई है।
अमूल गोल्ड फुल क्रीम दूध (Amul Gold Full Cream Milk)
- 1 लीटर पैकेट अब 71 रुपये का मिलेगा।
- वहीं 500 ml पैकेट की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36 रुपये हो गई है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)