• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    बिहार में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी-कंकड़; मेडिकल रिपोर्ट से हड़कंप

    चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के शरीर से गोली का टुकड़ा, कंकड़ और लकड़ी जैसे पदार्थ मिलने का दावा किया गया है।

    By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
    Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 07:40:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 07:40:59 PM (IST)
    • Join करें
    बिहार में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी-कंकड़; मेडिकल रिपोर्ट से हड़कंप
    बिहार में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी( सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. सामूहिक दुष्कर्म के सात दिन बाद मेडिकल जांच में चौंकाने वाले खुलासे
    2. पीड़िता ने पांच लोगों पर गैंगरेप और बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया
    3. एसपी ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए

    डिजिटल डेस्क। बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ जून की रात हुई घटना के सात दिन बाद हुई चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के शरीर से गोली का टुकड़ा, कंकड़ और लकड़ी जैसे पदार्थ मिलने का दावा किया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

    प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई

    जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लगातार दर्द और स्वास्थ्य बिगड़ने पर दोबारा जांच कराई गई, जिसमें गंभीर आंतरिक चोटों की बात सामने आई।


    पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शरीर पर ब्लेड से भी हमला किया और बेहोशी की हालत में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

    प्रभावी कार्रवाई नहीं

    पीड़िता ने यह भी दावा किया कि कुछ महीने पहले भी उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश हुई थी, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

    पुलिस ने जांच तेज कर दी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, शिकायत पर कार्रवाई में किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, एमपी में तूफान की चेतावनी और छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक!