बेंगलुरु के PG में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 50 महिलाओं ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
बेंगलुरु में रविवार रात एक पीजी में भीषण आग लग गई, जिसके बाद जान बचाने के लिए युवतियों को चार मंजिला इमारत से कूदना पड़ा। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 01:50:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 01:50:49 PM (IST)
बेंगलुरु के PG में लगी भीषण आग।HighLights
- बेंगलुरु के PG में लगी भीषण आग
- महिलाओं ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
- जांच के घेरे में आग लगने की घटना
डिजिटल डेस्क। बेंगलुरु में रविवार रात एक पीजी में भीषण आग लग गई, जिसके बाद जान बचाने के लिए युवतियों को चार मंजिला इमारत से कूदना पड़ा। आग ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान से शुरू हुई और तेजी से फैल गई, हालांकि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दहशत का वीडियो
डिजिटल डेस्क। बेंगलुरु में रविवार की रात एक पीजी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई और फिर युवतियों को अपनी जान बचाने के लिए 4 मंजिला इमारत से नीचे कूदना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी और दहशत देखी जा सकती है।
जान बचाने के लिए युवतियों ने लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद जब युवतियों को जान बचाने का कोई दूसरा मौका नहीं दिखा, तो उन्होंने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक LED बैनर की दुकान में लगी। इसके बाद वह तेजी से फैलती गई।
जांच के घेरे में आग लगने की घटना
बगल में ही पीजी की बिल्डिंग थी। कुछ ही मिनट में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अब मामले की जांच की जा रही है कि इतनी तेजी से रिहाइशी इमारत में आग कैसे पहुंच गई।