बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा... परीक्षार्थी सावधान! दीवार फांदी या जबरन घुसे तो 2 साल तक नहीं दे सकेंगे Exam
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 04:37:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 04:37:16 PM (IST)
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा GuidelineHighLights
- नियम तोड़ने या दीवार फांदने पर 2 साल तक परीक्षा देने पर रोक
- केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर आना सख्त मना, चप्पल पहनना अनिवार्य
- गेट बंद होने के बाद 'क्रिमिनल ट्रेसपास' करने पर दर्ज होगी FIR
डिजिटल डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने या नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों पर न केवल जुर्माना लगेगा, बल्कि उनका करियर भी दांव पर लग सकता है।
चहारदीवारी फांदना पड़ेगा भारी: दर्ज होगी FIR
बिहार बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई परीक्षार्थी केंद्र पर देरी से पहुंचता है और चहारदीवारी फांदकर या किसी अन्य अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो उसे 'क्रिमिनल ट्रेसपास' माना जाएगा। ऐसे परीक्षार्थियों के विरुद्ध निम्नलिखित कार्रवाई की जाएगी...
- निष्कासन: संबंधित छात्र को 2 वर्ष तक परीक्षा देने से प्रतिबंधित (डिबार) कर दिया जाएगा।
- कानूनी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने पर छात्र के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी।
- केंद्राधीक्षक पर गाज: यदि कोई केंद्राधीक्षक ऐसे छात्र को प्रवेश की अनुमति देता है, तो उसे भी निलंबित कर दिया जाएगा।
जूता-मोजा वर्जित: केवल चप्पल में मिलेगी एंट्री
परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर भी सख्त हिदायत दी है:
- वर्जित: परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
- अनिवार्य: परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा देने आना होगा। जूता-मोजा पहनकर आने वाले छात्रों को गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।
समय का रखें विशेष ध्यान: आधा घंटा पहले बंद होगा गेट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
डेडलाइन: परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’, केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम