Bihar के छोटे से गांव से निकले सम्राट चौधरी, बिहार के मुख्यमंत्री बन संभालेंगे राज्य की कमान
Bihar New CM: बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक युग का अंत होता दिखा। BJP के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) का बिहार का अगला मुख्यमंत्र ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 02:42:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 04:02:26 PM (IST)
बिहार में नई सरकार की तैयारी: 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण संभवHighLights
- सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन संभालेंगे कमान
- CM नीतीश कुमार का कैबिनेट मीटिग में भावुक संबोधन
- 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ हो सकता है
डिजिटल डेस्क। बिहार की सत्ता के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर (Bihar Polticis) सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की, जिसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary Bihar New CM) का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बने।
कैबिनेट बैठक में छलके मंत्रियों के आंसू
बैठक का माहौल बेहद भावुक रहा। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन बिहार की गतिविधियों पर मेरी नजर बनी रहेगी।" इस दौरान कई मंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए। बैठक में केवल धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर उसे समाप्त कर दिया गया। मंत्री रामकृपाल यादव और लेशी सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक और भावुक पल बताया।
सम्राट चौधरी होगें बिहार के नए मुख्यमंत्री
लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। एनडीए विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary Bihar New CM) का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाए गए। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी।
सम्राट चौधरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी का परिवार लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे हैं, जबकि मां पार्वती देवी 1995 में तरापुर से विधायक थीं।
उनकी शैक्षणिक योग्यता भी विवादों में रही। जहां वे अपने दस्तावेजों में मदुरै कमराज विश्वविद्यालय से डी.लिट. की डिग्री का उल्लेख करते हैं, वहीं 2010 के हलफनामे में 7वीं तक पढ़ाई दर्शाई गई थी। 2025 में प्रशांत किशोर ने भी उनकी डिग्री पर सवाल उठाया था। उनकी पत्नी ममता कुमारी वकील हैं और उनके दो बच्चे हैं।
राजनीतिक विवादों से नाता
सम्राट चौधरी का करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा-
- 1999 में आयु विवाद के कारण मंत्री पद गंवाना
- चुनाव प्रक्रिया में अनुचित प्रभाव, दंगा और चोट पहुंचाने जैसे कई आपराधिक आरोप
- 2023 में उनका विवादित बयान कि देश 1947 में नहीं बल्कि 1977 में JP आंदोलन के बाद आजाद हुआ