डिजिटल डेस्क। बिहार में बस यात्रियों के लिए किराए को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने बस किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव जारी किया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।
यह प्रस्ताव Motor Vehicles Act 1988 की धारा 67 के तहत तैयार किया गया है। सरकार ने इसे अंतिम रूप देने से पहले आम जनता से एक महीने के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
साधारण और डीलक्स बसों का नया किराया
प्रस्ताव के मुताबिक, साधारण बसों का किराया 50 किलोमीटर तक 1.50 रुपये से बढ़ाकर 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। वहीं डीलक्स बसों के लिए यह दर बढ़ाकर 1.96 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है। लंबी दूरी पर दर में थोड़ा संतुलन रखा गया है, लेकिन कुल किराया पहले से ज्यादा होगा।
एसी और प्रीमियम बसें और महंगी
आरामदायक यात्रा करने वालों के लिए खर्च और बढ़ेगा।
एसी बस: 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर
प्रीमियम बस (वॉल्वो/मर्सिडीज): 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर
इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
शहरों में भी बदला किराया सिस्टम
नगरीय बस सेवाओं के लिए नया स्टेज सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव है।
पहले 4 किलोमीटर को एक स्टेज माना जाएगा
इसके बाद हर 2 किलोमीटर पर नया स्टेज बनेगा
शुरुआती 4 किमी के लिए 1.84 रुपये प्रति किलोमीटर दर तय की गई है
नियम उल्लंघन पर सख्ती
सरकार ने साफ किया है कि तय किराए से ज्यादा वसूली करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बसों में किराया सूची प्रदर्शित करना और शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य किया जाएगा। ओवरलोडिंग या नियम तोड़ने पर भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रतीका? जिसे महाकुंभ में फेमस IIT बाबा अभय सिंह से हुआ प्यार, 8 महीने की दोस्ती के बाद की शादी