• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया 'हाईजैक कोड'

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट (AI2030) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 01:21:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 01:21:18 PM (IST)
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया 'हाईजैक कोड'

HighLights

  1. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट (AI2030) में बम की धमकी
  2. फिलहाल विमान को आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में ले जाया गया है
  3. विमान में 300 यात्री थे सवार, जांच के लिए दिल्ली में NSG स्टैंडबाय पर

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट (AI2030) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बोइंग 787-9 विमान का रूट तुरंत डायवर्ट किया गया और बुधवार सुबह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फिलहाल विमान को आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में ले जाया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उसकी गहन जांच की जा रही है।

पायलट ने दबाया हाईजैक अलर्ट कोड

समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जब विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) से गुजर रहा था, तब पायलट ने 'स्क्वाक कोड 7500' (Squawk code 7500) दबाया था। एविएशन में यह कोड हाईजैकिंग या किसी गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है।


समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इसी हाईजैक की आशंका वाले सिक्योरिटी अलर्ट के बाद विमान को तुरंत जयपुर डायवर्ट किया गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि संभवतः पायलट ने गलती से हाईजैक अलर्ट वाला बटन दबा दिया था।

फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार

मालवीय नगर (जयपुर) के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस शिव दयाल ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में अलर्ट किया था। इस विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने फ्रैंकफर्ट से रात 9:15 बजे उड़ान भरी थी और इसे सुबह 10:40 बजे दिल्ली लैंड करना था।

NSG स्टैंडबाय पर, ATS कर रही जांच

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों और उनके सामान की पूरी तरह से फिजिकल स्क्रीनिंग और सिक्योरिटी प्रोफाइलिंग की जा रही है। स्थानीय पुलिस, एयरपोर्ट सिक्योरिटी एजेंसियों और जयपुर में मौजूद एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की ग्राउंड टीमों ने आइसोलेशन बे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

हालात से निपटने के लिए नई दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को भी एहतियातन स्टैंडबाय पर रखा गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से घटना पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

पूरी सिक्योरिटी जांच (Security Check) संतुष्टिपूर्ण होने के बाद ही विमान को दिल्ली के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस पूरी घटना पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- यूं ही नहीं है कैप्टन स्मित का उपनाम 'मच्छर', फ्लाईदुबई के जाबांज भारतीय पायलट के सरनेम का है दिलचस्प इतिहास