• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

BRICS Summit के चलते कई ट्रेनें रद... राजधानी-तेजस-संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें कैंसिल और कई का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: दिल्ली में BRICS Summit के चलते 11 से 13 सितंबर 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 11:04:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 11:04:23 AM (IST)
BRICS Summit के चलते कई ट्रेनें रद... राजधानी-तेजस-संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें कैंसिल और कई का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली में BRICS Summit 2026 का असर, राजधानी और तेजस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट-लेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 11 से 13 सितंबर तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
  2. राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगी।
  3. कुछ ट्रेनों का सफर बीच स्टेशन पर खत्म होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होने वाले BRICS Summit के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 11, 12 और 13 सितंबर 2026 के लिए ट्रेनों के संचालन में कई बदलाव किए हैं। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का सफर बीच के स्टेशन पर ही खत्म किया जाएगा और कई ट्रेनें तय समय से देरी से चलेंगी।

उत्तर रेलवे ने 10 सितंबर को ट्रेनों के संचालन से जुड़ा नया प्लान जारी किया है। रेलवे ने इन बदलावों के पीछे ऑपरेशनल कारण बताए हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचना जरूरी है।


11 सितंबर को कई EMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

11 सितंबर को कई लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर रहेगा। इनमें 64015 PWL–SSB EMU रद्द रहेगी। इसकी लिंक ट्रेन 64910 पालवल से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी।

इसके अलावा 64429 GZB–NDLS EMU और 64433 GZB–NDLS EMU भी रद्द रहेंगी। इनकी लिंक ट्रेन क्रमश: 64110 और 64114 गाजियाबाद से शुरू होंगी।

64492 NDLS–PALWAL Ladies EMU और 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली EMU भी 11 सितंबर को रद्द रहेंगी।

राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत इन ट्रेनों का रूट बदलेगा

11 सितंबर को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को नई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इनमें राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं।

डायवर्ट होने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:

  • 20840 New Delhi–Ranchi Rajdhani
  • 12424 New Delhi–Dibrugarh Rajdhani
  • 12314 New Delhi–Sealdah Rajdhani
  • 12306 New Delhi–Howrah Rajdhani
  • 22812 New Delhi–Bhubaneswar Rajdhani
  • 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

इस बदलाव का सीधा असर दिल्ली से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ेगा।

कुछ ट्रेनों का सफर छोटा किया जाएगा

11 सितंबर को कुछ ट्रेनों को उनके नियमित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से शुरू किया जाएगा। 15307 Haryana Express नई दिल्ली की जगह नई दिल्ली से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी।

वहीं 64110 New Delhi–Aligarh EMU गाजियाबाद से शुरू होगी। 64568 Tilak Bridge–Bulandshahr MEMU दिल्ली शाहदरा से शुरू होकर वहीं शॉर्ट-टर्मिनेट होगी।

11 सितंबर को ये ट्रेनें देरी से चलेंगी

रेलवे के प्लान के अनुसार कई ट्रेनों के संचालन में देरी भी होगी। इनमें:

  • 12724 New Delhi–Hyderabad - 120 मिनट देरी
  • 12616 Grand Trunk Express - 120 मिनट देरी
  • 12926 Paschim Express - 90 मिनट देरी
  • 15304 Intercity Express - 75 मिनट देरी
  • 12952 Paschim Tejas Rajdhani - 50 मिनट देरी
  • 12310 New Delhi–Rajendra Nagar Tejas Raj Express - 50 मिनट देरी
  • 12382 Poorva Express - 35 मिनट देरी
  • 14212 Agra Intercity - 20 मिनट देरी
  • 64441 Ghaziabad–New Delhi EMU - 20 मिनट देरी

इसके अलावा 64471 Ghaziabad–Panipat MEMU को साहिबाबाद पर 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

12 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

12 सितंबर को भी दिल्ली-NCR में ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। इस दिन रद्द रहने वाली ट्रेनों में 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU, 64013 पलवल-शकूरबस्ती EMU, 64015 पलवल-शकूरबस्ती EMU, 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU और 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU शामिल हैं।

इसके अलावा 64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64492 New Delhi–Palwal Ladies EMU, 64410 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU, 64443 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64418 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद MEMU, 64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU और 64412 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU भी रद्द रहेंगी।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों की लिंक ट्रेन के संबंध में भी बदलाव किया है। उदाहरण के तौर पर 64429 की लिंक ट्रेन 64110 को गाजियाबाद से शुरू किया जाएगा।

12 सितंबर को इन प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव

12 सितंबर को कई प्रमुख ट्रेनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। इनमें:

12420 Gomti Express - नई दिल्ली–दिल्ली जंक्शन–दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद होकर

12392 Shramjeevi Express - इसी रूट से

20503 Rajdhani Express

12314 Sealdah Rajdhani

12302 Howrah Rajdhani

64904 गाजियाबाद-मथुरा EMU

54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर

11842 Khajuraho–Kurukshetra Express

64906 गाजियाबाद-पलवल EMU

54473 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर

15566 वैशाली एक्सप्रेस

20802 मगध एक्सप्रेस

12562 Swatantrata Senani Express

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव BRICS Summit के दौरान दिल्ली क्षेत्र में संचालन व्यवस्था को देखते हुए किया गया है।

12 सितंबर को कई ट्रेनें लेट या रीशेड्यूल

12 सितंबर को कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया जाएगा, जबकि कुछ निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

Sachkhand Express - 70 मिनट रीशेड्यूल

New Delhi–Kasganj Intercity - 40 मिनट लेट

Tejas Rajdhani - 25 मिनट लेट

नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी - 20 मिनट देरी

New Delhi–Rajendra Nagar Tejas Raj Express - 15 मिनट लेट

Amrit Bharat - 35 मिनट लेट

Amritsar–Mumbai Central Express - 60 मिनट रीशेड्यूल

New Delhi–Chennai Tamil Nadu SF - 50 मिनट लेट

New Delhi–Supaul Special - 40 मिनट लेट

New Delhi–Indore Express - 20 मिनट लेट

Lucknow Mail - 10 मिनट लेट

12 सितंबर को इन ट्रेनों का सफर होगा छोटा

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का फैसला किया है। Haryana Express का संचालन नई दिल्ली की जगह नई दिल्ली से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगा।

64110 और 64114 New Delhi–Aligarh EMU गाजियाबाद से शुरू होंगी। 64568 MEMU दिल्ली शाहदरा से शुरू होकर आगे संचालन में बदलाव के साथ चलेगी।

14738 Tilak Bridge-Bhiwani Express शकूरबस्ती से शुरू होगी। 64910 Shakurbasti–Mathura EMU पालवल से शुरू होगी। वहीं 14737 Bhiwani–Tilak Bridge Express शकूरबस्ती पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी।

13 सितंबर को भी कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

13 सितंबर को भी कई EMU ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 64053 पलवल-गाजियाबाद EMU, 64439 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती EMU, 64078 नई दिल्ली-पलवल EMU, 64411 साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64031 गाजियाबाद-शकूरबस्ती EMU, 64406 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU और 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनें पहले से चल रहे RLDA Faridabad कार्य के कारण भी रद्द बताई गई हैं।

13 सितंबर को इन ट्रेनों का रूट बदलेगा

13 सितंबर को 54474 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, 12559 शिव गंगा एक्सप्रेस, 64472 पानीपत-गाजियाबाद MEMU, 14030 Meerut Cantt–Shri Ganganagar Special, 64903 मथुरा-गाजियाबाद EMU और 64055 पलवल-गाजियाबाद EMU समेत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा।

इसके अलावा 12581 Banaras–New Delhi Superfast समेत कुछ अन्य ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।

कई ट्रेनें बीच के स्टेशन पर होंगी समाप्त

13 सितंबर को कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। इनमें:

64905 Mathura–New Delhi EMU — पलवल पर शॉर्ट-टर्मिनेट

64109 Dankaur–Shakurbasti EMU — गाजियाबाद पर शॉर्ट-टर्मिनेट

14737 Bhiwani–Tilak Bridge Express — शकूरबस्ती पर समाप्त

64077 Palwal–New Delhi EMU — हजरत निजामुद्दीन पर शॉर्ट-टर्मिनेट

14727 Shri Ganganagar–Tilak Bridge Express — नई दिल्ली पर शॉर्ट-टर्मिनेट

64105 Aligarh–New Delhi EMU — गाजियाबाद पर शॉर्ट-टर्मिनेट

64567 Bulandshahr–Tilak Bridge MEMU — दिल्ली शाहदरा पर शॉर्ट-टर्मिनेट

13 सितंबर को ये ट्रेनें रीशेड्यूल होंगी

13 सितंबर को तेजस राजधानी और Amritsar–Visakhapatnam Hirakud Express को 90 मिनट रीशेड्यूल किया गया है। Khajuraho–Kurukshetra Express भी 90 मिनट रीशेड्यूल होगी।

डायवर्ट ट्रेनों के लिए पैसेंजर ट्रेनों में भी बदलाव

डायवर्ट की गई ट्रेनों के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने कुछ अन्य पैसेंजर ट्रेनों को भी शॉर्ट-ओरिजिनेट और शॉर्ट-टर्मिनेट करने का फैसला किया है।

11 सितंबर को 64582 MEMU दिल्ली जंक्शन की जगह साहिबाबाद से शुरू होगी। 64583 MEMU साहिबाबाद पर समाप्त होगी। 64558 MEMU दिल्ली शाहदरा पर समाप्त होगी, जबकि 64557 MEMU दिल्ली शाहदरा से शुरू होगी।

12 सितंबर को भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। इसके साथ 64445 और 64412 EMU को रद्द किया गया है।

यात्रा से पहले NTES या 139 पर जांचें ट्रेन की स्थिति

BRICS Summit के दौरान तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में ट्रेन संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसलिए यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से NTES या 139 के जरिए ट्रेन के संचालन, देरी और रूट से जुड़ी जानकारी चेक करने को कहा है।