• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक न्यायिक व्यवस्था में अहम बदलाव; देखें लिस्ट

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। नए मुख्य न्यायाधीशों में विभिन्न हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश शामिल हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 07:55:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 07:55:03 AM (IST)
आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक न्यायिक व्यवस्था में अहम बदलाव; देखें लिस्ट
केंद्र सरकार ने शनिवार को आठ हाईकोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त किए (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुईं
  2. वल्लुरी कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे
  3. रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद की गई हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नियुक्तियों की जानकारी साझा की।

किस न्यायाधीश को मिली कौन सी जिम्मेदारी

  1. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) – राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  2. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  3. जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे (गुजरात हाईकोर्ट) – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  4. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  5. जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव (दिल्ली हाईकोर्ट) – पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  6. जस्टिस रविंद्र वी घुगे (बॉम्बे हाईकोर्ट) – कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  7. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  8. जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा (ओडिशा हाईकोर्ट) – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियां

इन नियुक्तियों से विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों के पद पर बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद लिया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नियुक्त किए गए सभी आठ न्यायाधीशों और उनके नए कार्यभार की जानकारी दी।