• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

दिल्ली पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ड्यूटी पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन जवान घायल

दिल्‍ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में पहले कुछ स्‍थानीय लोगों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 12:21:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 12:24:30 PM (IST)
दिल्ली पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ड्यूटी पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन जवान घायल
पुलिसकर्मियों पर हमला करते लोग

HighLights

  1. पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला
  2. डयूटी पर तैनात लाठी-डंडों से किया हमला
  3. बाइक को जब्त करने से नाराज थे आरोपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस वालों की आंखों में पहले मिर्च पाउडर डाला और फिर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, ये किसी दूर-दराज के इलाके की नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की घटना है। दिल्‍ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में पहले कुछ स्‍थानीय लोगों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

ताजा मामला बाहरी उत्तर जिले में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने का सामने आया है। भलस्वा डेयरी थाना इलाके के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में बाइक की जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को बिना वैध दस्तावेजों के पाया था।


बाइक को किया जब्त

पुलिस ने नियम के मुताबिक, बाइक को जब्त कर थाने में जमा करा दिया था। इसी कार्रवाई से नाराज बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया

शनिवार 22 अगस्त को करीब 3 बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक बाइक मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें- Sajjan Kumar Dies: 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे आजावीन सजा

पुलिसकर्मियों की आंखों में डाला मिर्च पाउडर

बताया जा रहा है कि, करीब साढ़े तीन बजे दोनों पुलिसकर्मी बीट पर लौटे तो बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस के जवान घायल हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, खौफनाक वारदात के बाद पत्नी बोली- सब ड्रामा कर रहे हैं