• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

जम्मू-कश्मीर में CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

Kathua CISF Firing Incident: कठुआ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बसोहली (बसोली) क्षेत्र स्थित सीआईएसएफ (CISF) कैंप में आपसी कहासुनी के ब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:03:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 09:03:11 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत
बसोहली के सेवा प्रोजेक्ट में जवान ने साथियों पर की फायरिंग।

HighLights

  1. बसोहली के सेवा प्रोजेक्ट में जवान ने साथियों पर की फायरिंग
  2. सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और 3 जवानों की मौत
  3. आपसी बहस के बाद जवान ने ली अपने 4 साथियों की जान

डिजिटल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बसोहली (बसोली) क्षेत्र स्थित सीआईएसएफ (CISF) कैंप में आपसी कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में चार जवानों की जान चली गई।

यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मशका गांव स्थित 'सेवा-III पावर प्रोजेक्ट' की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ यूनिट में मंगलवार (29 सितंबर 2026) को घटित हुआ।

आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, 4 कर्मियों ने तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने गुस्से में आकर अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस अचानक हुए हमले में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर (SI) लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से ATM, FD से लेकर NPS तक में होने वाले है बड़े बदलाव, देखें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

आरोपी जवान की पहचान हुई, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

अपने ही साथियों पर गोलियां चलाने वाले आरोपी सीआईएसएफ कर्मी की पहचान अभिदेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे कैंप को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।