Gas Price Hike: महंगाई का झटका! कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, छत्तीसगढ़ में दाम 3000 रुपये के पार
मई की पहली तारीख आम आदमी के लिए राहत और व्यापारियों के लिए आफत लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपए का ऐत ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 01 May 2026 09:38:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 10:18:58 AM (IST)
कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगाHighLights
- कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी
- एक मई से 19 किलो वाला नीला सिलिंडर 993 रुपये महंगा
- इसका असर बाहर खाना खाने वालों की जेब पर पड़ सकता है
डिजिटल डेस्क। मई की पहली तारीख आम आदमी के लिए राहत और व्यापारियों के लिए आफत लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपए का ऐतिहासिक इजाफा कर सबको चौंका दिया है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला नीला सिलिंडर 3071.50 रुपये का हो गया है।
होटल-ढाबा वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
इस भारी बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर बाहर खाना खाने वालों की जेब पर पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम स्थिर हैं, जिससे घरों का बजट फिलहाल सुरक्षित है। यह फैसला कारोबारी जगत में महंगाई की नई लहर ला सकता है।