8th pay commission: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के साथ बढ़ेगी सैलरी; तीन महीने का एरियर भी मिलेगा साथ
8th pay commission update: DA में बढ़ोतरी के साथ सैलरी में अच्छा इजाफा हो सकता है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 12:28:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 12:45:15 PM (IST)
केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार (प्रतीकात्मक फोटो)HighLights
- 3% DA हाइक तक का लगाया जा रहा अनुमान
- सैलरी में हजारों रुपये तक बढ़ोतरी संभव
- तीन महीने का एरियर अप्रैल सैलरी में मिलेगा
डिजिटल डेस्क: केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से जून छमाही के महंगाई भत्ते (DA Hike) के ऐलान का इंतजार है। तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर होली के आसपास DA का ऐलान हो जाता है, लेकिन इस बार देरी के कारण कर्मचारियों की उत्सुकता बढ़ गई है।
![naidunia_image]()
2% या 3% बढ़ोतरी का अनुमान
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि DA में 2% या 3% की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो सभी स्तरों के कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह गणना अभी संभावित आंकड़ों पर आधारित है, क्योंकि सरकार की ओर से अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
सैलरी पर कितना पड़ेगा असर? (Salary Hike)
उदाहरण के तौर पर, 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की कुल सैलरी 2% DA बढ़ने पर लगभग 28,800 रुपये और 3% बढ़ने पर 28,980 रुपये तक पहुंच सकती है। इसी तरह 29,200 रुपये बेसिक वेतन पाने वालों की सैलरी 46,720 रुपये से 47,012 रुपये तक हो सकती है।
वहीं 56,100 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की आय 3% बढ़ोतरी के साथ करीब 90,321 रुपये तक पहुंच सकती है। उच्च पदों पर कार्यरत 2.5 लाख रुपये बेसिक वेतन पाने वाले अधिकारियों की सैलरी 4 लाख रुपये के पार जा सकती है।
लेवल 1 से 4 तक मासिक बढ़ोतरी का गणित
- लेवल 1 (₹18,000 बेसिक) पर 2% DA बढ़ने से ₹360 और 3% पर ₹540 अतिरिक्त मिल सकते हैं।
- लेवल 2 (₹19,900 बेसिक) पर 2% से ₹398 और 3% से ₹597 बढ़ोतरी होगी।
- लेवल 3 (₹21,700 बेसिक) पर 2% से ₹434 और 3% से ₹651 अतिरिक्त मिलेंगे।
- लेवल 4 (₹25,500 बेसिक) पर 2% से ₹510 और 3% से ₹765 तक मासिक बढ़ोतरी हो सकती है।
(हालांकि, यह बढ़ोतरी अलग-अलग स्तरों पर भिन्न हो सकती है।)
तीन महीने का एरियर भी मिलेगा
केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर भी मिलेगा। यह एरियर अप्रैल की सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
आठवें वेतन आयोग का इंतजार
इसके अलावा कर्मचारियों की नजर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर भी टिकी हुई है। पिछले साल नवंबर में आयोग का गठन किया गया था और इसे 18 महीने की समयसीमा दी गई है। तय समय में आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इस प्रक्रिया के तहत देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है।