दिल्ली में दर्दनाक हादसा: भीषण आग में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, धुएं में घिरी बिल्डिंग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Massive Fire Delhi: दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 09:19:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 09:21:58 AM (IST)
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसाHighLights
- 14 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
- एक दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया
- आग का कारण एसी विस्फोट होने का शक
डिजिटल डेस्क: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
रेस्क्यू और राहत अभियान
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों के अनुसार, आग दूसरी मंजिल पर शुरू हुई और तेजी से तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई। राहत और बचाव कार्य में एक दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो घंटे में पाया गया काबू
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में यानी सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया और सभी शवों को बरामद कर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया। इमारत के कई हिस्से बुरी तरह जल चुके थे और ऊपरी मंजिलों से लगातार धुआं निकलता रहा।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एक निवासी ने दावा किया है कि एसी में हुए विस्फोट से आग भड़की हो सकती है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 से 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 4 से 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच शुरू
शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा इलाके के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है।