• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

अभिजीत दीपके, सौरभ और रांका को कोर्ट से मिली रिहाई, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस; ध्रुव राठी को पुलिस ने छोड़ा

जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेताओं को 23 घंटे की पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:53:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 11:37:23 AM (IST)
अभिजीत दीपके, सौरभ और रांका को कोर्ट से मिली रिहाई, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस; ध्रुव राठी को पुलिस ने छोड़ा
दीपके, सौरभ और रांका को कोर्ट से मिली रिहाई। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क। जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेताओं को 23 घंटे की पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी ने आज फिर से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस बीच, राजधानी में ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह ठप करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज रविवार को छुट्टी के दिन एक अहम सुनवाई करने जा रहा है।

शांति बनाए रखने की शर्त पर मिली रिहाई

  • दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार सुबह 10 बजे छोड़ दिया गया। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, कोर्ट ने उन्हें इस शर्त पर रिहा किया है कि वे अगले एक साल तक किसी भी तरह से शांति भंग नहीं करेंगे।

  • शनिवार को पुलिस ने इन नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट से ही एहतियातन हिरासत में ले लिया था। रिहाई के बाद तीनों नेताओं ने सीधे तौर पर मीडिया से बात नहीं की, लेकिन कार से जाते वक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी दी है।
  • आज फिर प्रदर्शन की तैयारी, कल रोके गए थे हजारों समर्थक

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया है। इससे पहले शनिवार को भी पार्टी के हजारों समर्थकों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए करीब 7,000 लोगों को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया था।

    सार्वजनिक परिवहन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    प्रदर्शनकारियों की भीड़ रोकने के लिए दिल्ली में 250 ट्रेनों को रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत आज छुट्टी के दिन भी इस मामले की सुनवाई करेगी। दरअसल, कोर्ट ने शुक्रवार को ही निर्देश दिए थे कि मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बाधित नहीं की जाएंगी। इस आदेश की अनदेखी करने पर केंद्रीय गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC की चेयरपर्सन के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है।

    यह भी पढ़ें- CJP Protest: जंतर-मंतर पर केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता डिटेन, पुलिसकर्मियों पर पथराव; 2 घायल