दिल्ली हाई कोर्ट की राजपाल यादव को कड़ी फटकार; 'वादा पूरा न करने की वजह से जेल में हैं'
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पारिवारिक शादी का हवाला देकर अंतरिम राहत की मांग की गई थी, ल ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 03:45:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 03:45:52 PM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट की राजपाल यादव को कड़ी फटकार डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पारिवारिक शादी का हवाला देकर अंतरिम राहत की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने इस पर सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अदालत से किया गया वादा पूरा नहीं किया।
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि कई बार आश्वासन देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि लगभग दो दर्जन अवसरों पर यह कहा गया कि रकम चुकाई जाएगी, लेकिन प्रतिबद्धता निभाई नहीं गई।
क्या है मामला
यह मामला वर्ष 2010 से जुड़ा है। राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का ऋण लिया था। भुगतान न होने पर चेक बाउंस हुए और मामला अदालत तक पहुंचा। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।
वर्तमान में अभिनेता नौ करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं। उन्हें उसी जेल परिसर में रखा गया है, जहां कुछ अन्य चर्चित कैदी भी हैं, हालांकि उनके लिए किसी विशेष सुविधा की व्यवस्था नहीं की गई है।