• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Independence Day 2026: 15 अगस्त के लिए दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रास्ते बंद, कई मार्ग डायवर्टेड...देखें पूरा रूट

15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध जारी किए हैं। जानिए सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के पास बंद रहने...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:56:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 03:06:12 PM (IST)
Independence Day 2026: 15 अगस्त के लिए दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रास्ते बंद, कई मार्ग डायवर्टेड...देखें पूरा रूट
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट डायवर्जन और गाइडलाइंस। (फाइल फोटो)

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और समारोह के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त की सुबह सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले के आसपास के जरूरी रास्ते आम लोगहों के लिए बंद रहेंगे। इन रास्तों पर केवल वैध पार्किंग लेबल (Parking Labels) वाली गाड़ियां की जाने की अनुमति होगी।

15 अगस्त को पूरी तरह बंद रहने वाले मार्ग (सुबह 4:00 से 10:00 बजे तक)

निम्नलिखित सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी-

  • नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक
  • लोथियन रोड: जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक
  • एसपी मुखर्जी मार्ग: एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक
  • चांदनी चौक रोड: फाउंटेन चौक से लाल किला
  • निषाद राज मार्ग: रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
  • एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड: नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें
  • रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट

TRAFFIC ADVISORY | INDEPENDENCE DAY–2026 🇮🇳

In view of the Independence Day celebrations at Red Fort on 15.08.2026, certain traffic restrictions, diversions and vehicle movement regulations will remain in force from 04:00 AM to 10:00 AM for public safety and convenience.

🔹… pic.twitter.com/rP3Rt0f1tA

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 14, 2026


बिना पार्किंग लेबल वाले वाहन इन मार्गों से बचें

यातायात पुलिस ने बिना पास वाले वाहनों को सुबह 4 से 10 बजे के बीच निम्नलिखित इलाकों में न जाने की सलाह दी है-

  • इंडिया गेट (सी-हेक्सागन), कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग।
  • निजामुद्दीन खत्ता से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक रिंग रोड।
  • सलीमगढ़ बाईपास के रास्ते आउटर रिंग रोड।

कम्यूटरों के लिए वैकल्पिक मार्ग (Alternative Routes)

यातायात की सुगमता के लिए दिल्ली पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं-

  1. उत्तर से दक्षिण आवाजाही (North-South Movement):अरविंदो मार्ग - सफदरजंग रोड - कमल अतातुर्क मार्ग - कौटिल्य मार्ग - एसपी मार्ग - 11 मूर्ति - मदर टेरेसा क्रीसेंट - पार्क स्ट्रीट - मंदिर मार्ग - पंचकुइयां रोड - रानी झांसी रोड।
  2. पूर्व से पश्चिम आवाजाही (East-West Movement): NH-24/NH-9 - निजामुद्दीन खत्ता - बारापुला रोड - रिंग रोड। इसके अलावा DND से बारापुला/रिंग रोड का उपयोग भी कर सकते हैं।
  3. ट्रांस-यमुना से उत्तर दिल्ली (Trans-Yamuna Movement): पुस्ता रोड - जीटी रोड - युधिष्ठिर सेतु - आईएसबीटी कश्मीरी गेट।

व्यावसायिक वाहनों और बसों पर प्रतिबंध

  • मालवाहक वाहन (Goods Vehicles): 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12:00 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11:00 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • अंतर्राज्यीय बसें (Interstate Buses): महाराणा प्रताप आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतर्राज्यीय बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  • डीटीसी व सिटी बसें: कश्मीरी गेट और निजामुद्दीन खत्ता के बीच रिंग रोड पर 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक सिटी बसें नहीं चलेंगी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

यात्रियों के लिए सुरक्षा और सामान्य निर्देश

  • समय से पहले निकलें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन संकेतों का पालन करने की सलाह दी है।
  • संदिग्ध वस्तुओं को न छुएं: किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को देखने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचित करें या हेल्पलाइन पर कॉल करें।
  • समारोह में ले जाने पर पाबंदी: लाल किला जाने वाले दर्शक/अतिथि अपने साथ बैग, छाता, कैमरा, दूरबीन, पानी की बोतल, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स जैसी सामग्री न लाएं।