Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
नए पश्चिमी विश्रोभ के असर से उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 6 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 07:13:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 07:18:58 AM (IST)
6 राज्यों में बारिश का अलर्टHighLights
- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कई राज्यों में बारिश
- पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर
- इस दौरान दिल्ली-एनसीआर का मौसम सामान्य
डिजिटल डेस्क: देश में अब एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। कई इलाकों में ठंड कम होने लगी है। सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ दिन के समय तेज धूप निकल रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है। जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। इनमें उत्तर भारत के हिमालयी राज्य, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं। बुधवार को इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट होगी। वहीं बर्फबारी होने की भी आशंका जतायी जा रही है।
6 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले 13 से 17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत का मौसम प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है । वहीं कई इलाकों में 30-40 किमी रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
दिल्ली एनसीआर का हाल
इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें, तो 10 से 13 फरवरी के बीच दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी। वहीं सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस समय दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।