
डिजिटल डेस्क। भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व आज संपन्न हो गया। पश्चिम बंगाल में बुधवार, 29 अप्रैल को दूसरे व अंतिम चरण के मतदान के साथ ही चुनावी शोर थम गया है। अब सभी की निगाहें सोमवार, 4 मई को आने वाले आधिकारिक परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन उससे पहले Exit Polls ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
आज अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही चुनावी पंडितों और सर्वे एजेंसियों ने अपने आंकड़े पेश करने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले असम (126 सीटें), केरल (140 सीटें) और पुडुचेरी (30 सीटें) में 9 अप्रैल को ही मतदान संपन्न हो चुका था, जबकि तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
एग्जिट पोल के शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि कुछ राज्यों में सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) देखने को मिल सकती है, वहीं कुछ जगहों पर मौजूदा सरकारें अपनी वापसी का दावा कर रही हैं।
भले ही एग्जिट पोल एक संभावित तस्वीर पेश कर रहे हों, लेकिन अंतिम और आधिकारिक फैसला 4 मई को होगा। उसी दिन स्पष्ट होगा कि जनता ने अगले पाँच सालों के लिए किस पार्टी को अपना 'भाग्यविधाता' चुना है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
असम विधानसभा चुनाव पर 6 एग्जिट पोल सामने आए हैं और सभी एग्जिट पोल में BJP की सरकार बनती नजर आ रही है।
Axis My India Exit Poll
BJP+ : 88-100
CONG+: 24-36
OTH : 00-00
JVC Exit Poll
BJP+ : 88-101
CONG+: 23-33
OTH : 02-05
P-Marq Exit Poll
BJP+ : 82-94
CONG+: 30-40
OTH : 01-05
Matrize Exit Poll
BJP+ : 85-95
CONG+: 25-32
OTH : 06-12
Peoples Pulse Exit Poll
BJP+ : 68-72
CONG+: 22-26
OTH : 07-15
Poll Diary Exit Poll
BJP+ : 86-101
CONG+: 15-26
OTH : 03-07
Matrize और Peoples Pulse ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी कर दिया है। दोनों की एग्जिट पोल में DMK+ फिर एक बार चुनाव जीतती नजर आ रही है।
Matrize Exit Poll
DMK+: 122-132
AIADMK+: 87-110
TVK: 10-12
OTH-00-06
Peoples Pulse Exit Poll
DMK+: 125-145
AIADMK+: 65-80
TVK: 18-24
OTH-02-06
केरलम में एग्जिट पोल के नतीजों में LDF को झटका
केरलम के एग्जिट पोल के नतीजों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को तगड़ा झटका लगा है। Axis My India, Matrize और Peoples Pulse तीनों के एग्जिट पोल में ही पिनाराई विजयन की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है।
Axis My India Exit Poll
LDF: 49-62
UDF: 78-90
BJP: 00-03
OTH: 00-00
Matrize Exit Poll
LDF: 60-65
UDF: 75-85
BJP: 03-05
OTH: 00-00
Peoples Pulse Exit Poll
LDF: 55-65
UDF: 70-85
BJP: 00-03
OTH: 00-00
पुडुचरी के लिए Axis My India का एग्जिट पोल सामने आया है। इस एग्जिट पोल में BJP को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
Axis My India Exit Poll
BJP+ : 16-20
CONG+: 06-08
OTH : 03-07