Exit Poll: जीत का दावा या सिर्फ अनुमान? समझें एग्जिट पोल का पूरा विज्ञान और इसकी सटीकता का सच
What is Exit Poll: सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के जरिए चुनावी राज्यों में मतदाताओं से बातचीत के आधार पर किए गए सर्वे के मुताबिक, चुनावी हार-जीत का अनुम ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 05:10:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 05:10:49 PM (IST)
Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल?डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग चैनल, अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर अपने-अपने एग्जिट पोल प्रसारित करेंगे। सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के जरिए चुनावी राज्यों में मतदाताओं से बातचीत के आधार पर किए गए सर्वे के मुताबिक, चुनावी हार-जीत का अनुमान पेश करती हैं।
क्या होता है एग्जिट पोल? (What is Exit Poll)
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया जाता है। चुनाव में मतदान के तुरंत बाद सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल के रिपोर्टर वोटर्स के पास जाकर उनसे उनकी राजनीतिक पसंद, नापसंद, मुद्दे और वोट करते समय किन बातों पर फोकस रहा, जैसे सवालों के जरिए उनके मन को टटोलने की कोशिश करते हैं। उसी के आधार पर तैयार किए गए डेटा को एग्जिट पोल के रूप में पेश किया जाता है।
सैंपल साइज और डेटा का गणित (Sample Size Calculation)
एग्जिट पोल में शामिल होने वाले मतदाताओं की संख्या सर्वे की व्यापकता पर निर्भर करती है, जो आमतौर पर 30 हजार से लेकर एक लाख तक हो सकती है। सर्वे एजेंसियां अलग-अलग विधानसभाओं या लोकसभा क्षेत्रों के कुछ चुनिंदा बूथों को आधार बनाती हैं। वहां से मिलने वाले रुझानों का विश्लेषण करने के बाद पूरे राज्य या देश का अनुमान लगाया जाता है।
सटीकता और चुनौतियां (Accuracy and Risks)
एग्जिट पोल की सटीकता को लेकर हमेशा बहस होती रहती है। कई बार देखा गया है कि एग्जिट पोल और असल नतीजे बिल्कुल उलट होते हैं, जबकि कई बार ये बिल्कुल सटीक साबित होते हैं। इसकी मुख्य वजह 'रैंडम सैंपलिंग' और मतदाताओं का सही जवाब देना है। यदि मतदाता अपनी पसंद छिपा ले, तो अनुमान गलत होने की संभावना बढ़ जाती है।