काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Turkish Airlines emergency landing: बुधवार दोपहर काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइंस के एक वाइडबॉडी विमान (उड़ान संख्या THY-727) को तकनीकी खर ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 05:18:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 05:26:26 PM (IST)
काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंगHighLights
- काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग
- पायलटों ने सूझबूझ से बचाई एयरलाइंस में मौजूद सभी 247 लोगों की जान
- चालक दल ने विमान को धाडिंग जिले के धरके क्षेत्र के ऊपर 'होल्ड' पर रखा
डिजिटल डेस्क। बुधवार दोपहर काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइंस के एक वाइडबॉडी विमान (उड़ान संख्या THY-727) को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा। पायलटों की सूझबूझ से विमान में सवार सभी 236 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी
विमान ने नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1:29 बजे उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद, जब विमान आसमान में ऊंचाई की ओर बढ़ रहा था, तभी पायलटों को संकेत मिला कि विमान के दो में से एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया है। स्थिति का आकलन करने के लिए चालक दल ने विमान को धाडिंग जिले के धरके क्षेत्र के ऊपर कुछ समय तक 'होल्ड' पर रखा।
सुरक्षा मानकों के तहत लिया फैसला
हालांकि पायलटों के पास काठमांडू लौटने या भैरहवा हवाई अड्डे पर उतरने का ऑप्शन था, लेकिन एक इंजन के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान जारी रखना बेहद जोखिम भरा था। सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए चालक दल ने कोई जोखिम नहीं लिया और विमान को भारत के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें- Indigo फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, कुवैत-दिल्ली विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग
आपातकालीन प्रोटोकॉल और हाई अलर्ट के बीच, विमान दोपहर 3:03 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है और फंसे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।