देशभर के जंगलों में आग का कहर, उत्तराखंड से आंध्र प्रदेश तक 12 राज्य धधके; मध्य प्रदेश के जंगल सबसे ज्यादा प्रभावित
सैटेलाइट डेटा के मुताबिक, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हालात गंभीर बने हुए हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 05:30:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 05:30:28 PM (IST)
देशभर के जंगलों में आग का तांडव( फाइल फोटो)HighLights
- 12 राज्यों में फैली जंगलों की आग
- मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
- वन्यजीव और पर्यावरण पर खतरा
डिजिटल डेस्क। देश में भीषण गर्मी और लू के बीच जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सैटेलाइट डेटा के मुताबिक, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हालात गंभीर बने हुए हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) के आंकड़ों के अनुसार, देश के 12 से अधिक राज्यों में बड़े पैमाने पर जंगल की आग फैली हुई है, जिससे विशाल वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
तीन दिनों से ज्यादा समय तक लगातार जलती
रिपोर्ट बताती है कि कई जगहों पर आग तीन दिनों से ज्यादा समय तक लगातार जलती रही। सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिला, जहां हाल के दिनों में 600 से ज्यादा बड़ी आग की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी सैकड़ों घटनाएं सामने आई हैं।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम और मणिपुर जैसे राज्यों में भी जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। उत्तराखंड में आग की वजह से करीब 130 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और कई पर्यटन क्षेत्रों में भी इसका असर देखा गया है।
वन्यजीवों के लिए भी बड़ा खतरा
जंगल की आग का असर केवल पेड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वन्यजीवों के लिए भी बड़ा खतरा बन गई है। कई इलाकों में जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं, जिससे पारिस्थितिकी संतुलन पर गंभीर असर पड़ सकता है।