• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

दीवाली पर चमकी किस्मत... 200 रुपये के टिकट ने ग्रामीण परिवार को बनाया 1.5 करोड़ का मालिक

दीपावली के मौके पर पंजाब के एक ग्रामीण परिवार की किस्मत ऐसी पलटी कि महज 200 रुपये की मंथली लॉटरी टिकट ने उसे डेढ़ करोड़ रुपये का मालिक बना दिया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 03:49:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 03:49:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली पर चमकी किस्मत... 200 रुपये के टिकट ने ग्रामीण परिवार को बनाया 1.5 करोड़ का मालिक
दीपावली पर ग्रामीण परिवार की निकली 1.5 करोड़ की लॉटरी।

HighLights

  1. पत्नी के नाम पर खरीदी थी 200 रुपये की टिकट
  2. बेटी के जन्म के साथ जीता 1.5 करोड़ का इनाम
  3. जीत के बाद बोले- बेटी बनकर आई साक्षात लक्ष्मी

डिजिटल डेस्क। दीपावली के मौके पर पंजाब के एक ग्रामीण परिवार की किस्मत ऐसी पलटी कि महज 200 रुपये की मंथली लॉटरी टिकट ने उसे डेढ़ करोड़ रुपये का मालिक बना दिया। इनाम निकलने की खबर से लॉटरी विक्रेता और विजेता परिवार, दोनों के घर खुशी का माहौल है।

स्टाल पर खरीदा था टिकट

शहर के भीखी रोड स्थित धन्ना लाटरी स्टाल के संचालक धन्ना सिंह के मुताबिक, शनिवार को बुढ़लाडा क्षेत्र के गांव सैदेवाला से एक व्यक्ति उनके काउंटर पर आया था। उसने हरमन कौर के नाम से टिकट खरीदा, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला।


घर में आई थी बेटी, अस्पताल गया है परिवार

धन्ना सिंह ने बताया कि विजेता परिवार में शनिवार को ही बेटी का जन्म हुआ था। नवजात की तबीयत ठीक न होने से परिवार उसे चेकअप के लिए अस्पताल ले गया है। परिवार के लौटते ही उन्हें स्टाल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। पहला इनाम निकलने की खुशी में धन्ना सिंह ने स्टाल पर लड्डू बांटे और ढोल बजवाकर जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें- कूनो में नहीं विकसित हुए घास के मैदान, चीतों को नहीं मिल रहा पर्याप्त शिकार; बस्तियों में कर रहे शिकार

सामने आया विजेता, बोले- लक्ष्मी ने बरसाया धन

इनाम जीतने वाले युद्धवीर सिंह ने बताया कि वे पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने शहर आए थे। पत्नी को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छोड़ने के बाद उन्होंने लॉटरी स्टाल से टिकट खरीदा, जो पत्नी हरमन कौर के नाम पर लिया था। उन्होंने कहा कि घर में जन्मी बेटी लक्ष्मी बनकर आई है, जिसने परिवार पर धन की बरसात कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।