• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

रसोई गैस से लेकर CNG-PNG तक... 1 सितंबर से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पहली तारीख से होंगे बड़े बदलाव

हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 सितंबर से कई अहम आर्थिक व प्रशासनिक नियमों (1st September Rule Changes) में फेरबदल होने जा रहा है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 03:57:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 03:57:21 PM (IST)
रसोई गैस से लेकर CNG-PNG तक... 1 सितंबर से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पहली तारीख से होंगे बड़े बदलाव
सितंबर की पहली तारीख से होंगे बड़े बदलाव।

HighLights

  1. सितंबर की पहली तारीख से होंगे बड़े बदलाव
  2. 31 अगस्त से पहले निपटा लें LPG e-KYC
  3. विदेश यात्रा होगी आसान, कारें होंगी महंगी

डिजिटल डेस्क। अगस्त 2026 का महीना अब ढलान पर है और अगले कुछ ही दिनों में सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 सितंबर से कई अहम आर्थिक व प्रशासनिक नियमों (1st September Rule Changes) में फेरबदल होने जा रहा है।

इन बदलावों का सीधा प्रभाव आपके घर के मासिक बजट, कार खरीदने की योजना से लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा तक पर पड़ना तय है। आइए जानते हैं सितंबर की पहली तारीख से लागू होने वाले ऐसे ही प्रमुख बदलावों के बारे में।


एलपीजी सिलेंडर की नई दरें होंगी घोषित

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 सितंबर को भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरें जारी की जाएंगी। बीते अगस्त महीने में कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में राहत दी थी, जबकि घरेलू सिलेंडर के भाव अपरिवर्तित रखे गए थे। इस बार रसोई के बजट में बदलाव होगा या नहीं, यह 1 सितंबर की सुबह स्पष्ट होगा।

LPG e-KYC कराने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त

यदि आप बिना किसी रुकावट या अतिरिक्त खर्च के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखना चाहते हैं, तो 31 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ाई थी। यदि इस अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो 1 सितंबर से सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी आ सकती है या सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है।

एटीएफ और सीएनजी-पीएनजी के दामों में संशोधन

महीने की शुरुआत में विमान ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दरों में भी बदलाव होता है। एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी या कटौती का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ता है। इसके अलावा, सितंबर के पहले दिन ही देश के विभिन्न शहरों में सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG) की नई कीमतों की घोषणा भी की जा सकती है।

टाटा और हुंडई की कारें खरीदना होगा महंगा

यदि आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सितंबर से आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने 1 सितंबर 2026 से अपने सभी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के दामों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है, जो अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से लागू होगा।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के ऑटोबायोग्राफी पर घमासान, पेंग्विन इंडिया ने भारत में प्रकाशन से किया इनकार, सामने आई ये वजह

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट इमिग्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत

1 सितंबर से भारत से विदेश जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया और आसान होने जा रही है। नए दिशानिर्देशों के तहत, यात्रियों को अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर शारीरिक मुहर (स्टैम्प) लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री अपने स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड प्रति दिखाकर ही इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जिससे हवाई अड्डों पर लगने वाली लंबी कतारों और समय की बचत होगी।