• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, मैगी खाने के बाद बिस्तर पर मिले दंपती और तीन बच्चों के शव

पति-पत्नी और तीन बच्चे रात में मैगी खाकर सोए थे, सुबह बिस्तर पर मृत मिले।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 11:05:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 11:05:39 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, मैगी खाने के बाद बिस्तर पर मिले दंपती और तीन बच्चों के शव
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के नंगला श्रीगोपाल गांव में दर्दनाक हादसा

HighLights

  1. रबूपुरा के नंगला पदम गांव की है घटना
  2. रात में मैगी खाकर सोया था पूरा परिवार
  3. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में पति-पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

मैगी खाकर सोया था परिवार, सुबह मृत मिला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश, उनकी पत्नी ललतेश और तीन नाबालिग बच्चे रात 10 बजे मैगी खाकर सोए थे। सुबह जब पांचों नहीं उठे तो परिजनों और पड़ोसियों को शंका हुई। घर के अंदर जाकर देखा तो पांचों बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना तुरंत थाना रबूपुरा को दी गई।


मृतकों की पहचान हुई

थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की है। मृतकों में महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम उम्र 37 वर्ष, ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष और साक्षात पुत्र महेश उम्र 3 वर्ष शामिल हैं।

फोरेंसिक टीम और फूड विभाग की जांच

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। आसपास के लोगों और मृतक महेश की माता ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।