फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बस पलटी, 6 की मौत जबकि 25 से ज्यादा घायल
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रही श्रद्धालुओं की बस मंगलवार देर र ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 09:41:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 09:41:47 AM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा हुआ हैHighLights
- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा हुआ है
- आनंदपुर साहिब से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी
- हादसे में 6 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान, जबकि 25 से ज्यादा घायल
डिजिटल डेस्क। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रही श्रद्धालुओं की बस मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भीषण हादसा बस्सी पठाना तहसील के गांव भटेड़ी के पास हुआ, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
तुरंत मदद को दौड़े ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, गांव मैण माजरी, डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा की संगत मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर लौट रही थी। अपनी डेस्टिनेशन से महज 3 किलोमीटर पहले बस अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) और बस्सी पठाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- रायपुर-मुंगेली में हुए हादसों में छह की मौत, कार सवार ने मारी बाइक को टक्कर तो कहीं भारी वाहनों में भिड़ंत
हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात बहाल कराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं साझा की हैं। हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।