-1771175533586.webp)
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशेष साक्षात्कार में भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक व्यापार नीतियों और सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। पीएम ने संप्रग (UPA) काल के "आर्थिक कुप्रबंधन" पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की राजनीतिक स्थिरता और स्पष्ट नीतियों ने वैश्विक निवेशकों का भरोसा बहाल किया है।
-1771175510150.jpg)
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और MSME की मजबूती के कारण वैश्विक मंच पर दृढ़ता से बात कर पा रहा है।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अल्पकालिक लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय सतत विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अगले 30 वर्षों के लिए उनकी शीर्ष तीन प्राथमिकताएं हैं...
-1771175520800.jpg)
प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में रिकॉर्ड पूंजीगत आवंटन नौकरियों और स्थाई विकास को ध्यान में रखकर किया गया है। भारत अब डेटा सेंटर और AI का ग्लोबल हब बनने की दिशा में अग्रसर है।
सैन्य आधुनिकीकरण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी और एक दशक के सुधारों के फायदों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की सैन्य शक्ति के सफल परिणाम दिखाई दिए। पीएम ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को हर समय तैयार रहना होगा।
इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की भूमिका को 'विकसित भारत' के लिए सबसे अहम बताया और हर जिले में लड़कियों के लिए STEM हॉस्टल बनाने जैसी पहलों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- गुजरात के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- गुजरात बनेगा खालिस्तान, हाई अलर्ट पर पुलिस