• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

मेट्रो स्टेशन पर खोलें अपनी दुकान, जानें DMRC और MP मेट्रो का किराया, आवेदन और लाइसेंस प्रक्रिया

दिल्ली मेट्रो में टेंडर प्रक्रिया से दुकान मिलती है, वहीं MP मेट्रो ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस और सुभाष नगर, इंदौर के ISBT स्टेशन पर 4630 वर्ग मीटर कमर्शियल स्पेस के लिए फ्रेश टेंडर निकाले हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 02:46:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:00:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मेट्रो स्टेशन पर खोलें अपनी दुकान, जानें DMRC और MP मेट्रो का किराया, आवेदन और लाइसेंस प्रक्रिया
भोपाल-इंदौर मेट्रो में शॉप का मौका (AI Generated Image)

HighLights

  1. DMRC वेबसाइट पर निकलता है टेंडर
  2. MP मेट्रो में 4630 sqm पर दुकानें
  3. किराया 10 हजार से 1 लाख तक

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। आज मेट्रो सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि बड़ा कमर्शियल हब बन गई है। दिल्ली मेट्रो हो या अब शुरू हुई भोपाल मेट्रो, हर दिन लाखों यात्रियों की आवाजाही के कारण फूड स्टॉल, रिटेल शॉप, कोचिंग सेंटर या कियोस्क खोलना फायदे का सौदा बन रहा है।

DMRC और MP मेट्रो में दुकान आवंटन का तरीका

मेट्रो कॉर्पोरेशन अपने स्टेशनों पर खाली कमर्शियल स्पेस के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हैं।

दिल्ली मेट्रो DMRC में - ऑफिशियल वेबसाइट पर Property Business और Tenders सेक्शन में टेंडर जारी होते हैं। ऑनलाइन बोली लगाकर दुकान हासिल की जाती है। बिना बिके स्पेस को कई बार पहले आओ पहले पाओ आधार पर भी दिया जाता है।


MP मेट्रो भोपाल-इंदौर में - MPMRCL ने अभी फ्रेश बिड निकाली है। भोपाल में बोर्ड ऑफिस स्क्वायर पर 710 sqm और सुभाष नगर पर 2520 sqm, कुल 3230 sqm स्पेस उपलब्ध है। इंदौर में ISBT, हीरानगर और बापट स्टेशन पर 1400 sqm स्पेस है।

आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

1. संबंधित मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

2. Property Business या Tenders सेक्शन में लोकेशन, साइज और EMD देखें। भोपाल में EMD 1.20 लाख से 4.20 लाख तक है

3. ऑनलाइन टेंडर फॉर्म भरें, टेंडर फीस लगभग 1770 रुपये और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें

4. डॉक्यूमेंट्स लगाएं - पैन, आधार, कंपनी होने पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और GST

5. बोली जीतने के बाद लाइसेंस एग्रीमेंट साइन होता है। DMRC में 3 से 9 साल, MP मेट्रो में 10 साल का लाइसेंस है जिसमें 2 साल का लॉक-इन जरूरी है

6. कब्जा मिलने के बाद नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस और फूड बिजनेस के लिए FSSAI लाइसेंस लें

किराया और जरूरी नियम

किराया फुटफॉल और लोकेशन पर निर्भर है। छोटे कियोस्क का किराया 10,000 रुपये महीना से शुरू होता है, व्यस्त इंटरचेंज पर 1 लाख रुपये महीना तक जाता है। MP मेट्रो में हर साल 5% की बढ़ोतरी होगी और GST, बिजली-पानी अलग लगेगा।

सेटअप के लिए 180 दिन का समय मिलता है और इंटीरियर में बदलाव से पहले प्रॉपर्टी बिजनेस विभाग से लिखित अनुमति जरूरी है। नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।