डिजिटल डेस्क: मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार 17 से 19 फरवरी तक यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में बारिश (Weather Update) की संभावना है। वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
![naidunia_image]()
मध्य प्रदेश और राजस्थान का हाल (MP Weather News)
मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में वर्षा के आसार हैं। राजस्थान में दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17-18 फरवरी को बारिश हो सकती है।
यूपी और दिल्ली-एनसीआर (UP-Delhi Ka Mausam)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है, लेकिन अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर
उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में भी वर्षा के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश हो सकती है।
बिहार में मौसम सामान्य
बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि, मिथिलांचल और सीमांचल में मध्यम कोहरा और ठंड का असर बना रह सकता है।