• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

दुश्मन के छूटेंगे पसीने! हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ने जा रही भारत की ताकत, वायुसेना को मिलेगा अंतरिक्ष से सपोर्ट और नौसेना को समंदर का 'वरुणास्त्र'

भारत की ताकत हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ने जा रही है। इसके लिए दो डील हुई है आइये समझते है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:56:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:00:46 AM (IST)
दुश्मन के छूटेंगे पसीने! हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ने जा रही भारत की ताकत, वायुसेना को मिलेगा अंतरिक्ष से सपोर्ट और नौसेना को समंदर का 'वरुणास्त्र'
दुश्मन के छूटेंगे पसीने! हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ने जा रही भारत की ताकत! वायुसेना को मिलेगा अंतरिक्ष से सपोर्ट और नौसेना को समंदर का 'वरुणास्त्र'

HighLights

  1. चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं!
  2. हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ेगी भारत की ताकत
  3. GSAT-7C,वरुणास्त्र टॉरपीडो से मजबूत होंगी सेनाएं

बिजनेस डेस्क। भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने दो बड़ी डील की हैं। वायुसेना के लिए एक नया सैटेलाइट GSAT-7C बनने जा रहा है, वहीं नौसेना को समंदर में दुश्मन का सफाया करने वाला स्वदेशी 'वरुणास्त्र' टॉरपीडो मिलने वाला है।

वायुसेना को मिलेगा खुद का नया सैटेलाइट

एयरफोर्स के कम्युनिकेशन को एकदम पक्का बनाने के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ ₹2,563 करोड़ की डील हुई है। इसके तहत GSAT-7C सैटेलाइट बनाया जाएगा, जो पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और तैयार होगा।

यह सैटेलाइट लड़ाकू विमानों, रडार, ड्रोन और कमांड सेंटर के बीच बातचीत को एकदम सेफ रखेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि दूर-दराज के इलाकों में भी संपर्क टूटने नहीं देगा। साइबर अटैक या दुश्मन के सिग्नल जाम करने की कोशिशों के बाद भी वायुसेना का नेटवर्क बिना रुके काम करता रहेगा।


नौसेना को मिलेगा खतरनाक 'वरुणास्त्र'

समंदर में भारत की ताकत बढ़ाने के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ ₹1,543 करोड़ का डील हुआ है। इसके तहत नौसेना को देश में ही बना 'वरुणास्त्र' टॉरपीडो मिलेगा।

इसे हमारी नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेटरी ने बनाया है। यह युद्धपोत से दागे जाने वाला भारी टॉरपीडो है, जो पानी के नीचे छिपी दुश्मन की पनडुब्बियों को खोजकर हमला कर सकता है।

कितना दमदार है वरुणास्त्र?

  • वजन और लंबाई: यह लगभग 7.78 मीटर लंबा है और इसका वजन 1,500 से 1,850 किलो के बीच है।
  • मसाला: इसमें 250 किलो तक का बारूद भरा जा सकता है।
  • रफ्तार और गहराई: यह 40 नॉट की स्पीड से 600 मीटर गहरे पानी में जाकर हमला कर सकता है।
  • सटीक निशाना: यह इतनी स्मार्ट तकनीक से चलता है कि बहुत कम आवाज करने वाली पनडुब्बी को भी ढूंढ निकालता है।

यह भी पढ़ें- आपके झड़े हुए बाल बना रहे हैं चीन को अमीर! जानिए तिरुपति के दान किए बालों से लेकर ₹9,000 करोड़ के ग्लोबल बिजनेस का पूरा खेल

इन दोनों डील्स से हमारी सेनाओं की ताकत तो बढ़ेगी ही, साथ ही हिंद महासागर में भारत का दबदबा भी और मजबूत होगा। बता दें कि दोनों समझौतों पर 15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हस्ताक्षर किए गए है।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।