• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Hydrogen Train: 160 Kmph स्पीड, 10 रुपये किराया... भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, जानें पूरा रूट और टिकट रेट लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 01:31:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 01:39:09 PM (IST)
Hydrogen Train: 160 Kmph स्पीड, 10 रुपये किराया... भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, जानें पूरा रूट और टिकट रेट लिस्ट
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

HighLights

  1. जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन का संचालन होगा
  2. ट्रेन 14 स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव करेग
  3. अधिकतम किराया केवल 25 रुपये तय किया

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। भारत ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (Hydrogen Train) का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।

naidunia_image

यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रीन मोबिलिटी मिशन का अहम हिस्सा

हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की बड़ी योजना का हिस्सा है। हाइड्रोजन को दुनिया के सबसे स्वच्छ ईंधनों में गिना जाता है, क्योंकि इसके उपयोग से प्रदूषण बेहद कम होता है। इसी कारण भविष्य की परिवहन व्यवस्था में इसे महत्वपूर्ण विकल्प माना जा रहा है।


स्टेशन किराया
बड़वासनी 10 रुपये
मोहाना 10 रुपये
लाठ 10 रुपये
रभड़ा 10 रुपये
गोहाना 10 रुपये
खंडराई 15 रुपये
बुटाना 15 रुपये
इशापुर खेड़ी 20 रुपये
भंभेवा 20 रुपये
ललित खेड़ा 20 रुपये
पांडू पिंडारा 25 रुपये
जींद सिटी 25 रुपये
जींद जंक्शन 25 रुपये

भारत में इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

जींद से सोनीपत तक 14 स्टेशनों पर ठहराव

हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद यह जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बड़वासनी स्टेशन पर रुकते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी।

naidunia_image

वापसी के दौरान भी ट्रेन सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव करेगी। इस तरह यात्रियों को पूरे मार्ग पर बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

किराया रहेगा आम यात्रियों की पहुंच में (Tickets List)

रेलवे ने इस सेवा का किराया भी आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया है। जींद से सोनीपत तक पूरे सफर का अधिकतम किराया 25 रुपये रखा गया है। वहीं, एक स्टेशन से अगले स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरुआती किराया केवल 5 रुपये होगा। कम किराया होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस नई सेवा का लाभ मिल सकेगा।

जानिए ट्रेन का समय और संचालन

हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में किया जाएगा। नियमित संचालन के तहत ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- हाइड्रोजन ट्रेन के साथ भारत की नई उड़ान, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

वापसी में ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

भारत ने बनाई वैश्विक पहचान

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ भारत ने वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल परिवहन अपनाने वाले देशों की सूची में अपनी जगह बना ली है। यह पहल भविष्य में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।