त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर 62.5 रुपये हुआ महंगा, जानें भोपाल-इंदौर के नए दाम
त्योहारों के मौसम से ठीक पहले आम जनता और व्यापार जगत को महंगाई का बड़ा सामना करना पड़ा है, जहां इस बार तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:52:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:52:55 AM (IST)
62.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर (फाइल फोटो)HighLights
- त्योहारी सीजन में कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें
- 62.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
- होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर पड़ेगा सीधा असर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले आम जनता और व्यापार जगत को महंगाई का बड़ा सामना करना पड़ा है, जहां इस बार तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस संशोधन के तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 72.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का भाव बढ़कर 2,810 रुपये हो गया है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य छोटे व्यवसायों के संचालन की लागत सीधे तौर पर बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि कारोबारियों पर एलपीजी का बोझ बढ़ने से आने वाले समय में खान-पान की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।
दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर के विभिन्न शहरों में मौजूदा दाम इस प्रकार हैं।
- दिल्ली: 2810 रुपये
- भोपालः 2815 रुपये
- इंदौर: 2919.5 रुपये
- जबलपुर: 3030.5 रुपये
- ग्वालियर: 3037.5 रुपये
- रायपुर: 3044.5 रुपये
- बिलासपुर: 3085.5 रुपये
- मुंबई: 2764.50 रुपये
- कोलकाता: 2954 रुपये
- चेन्नई: 2983 रुपये
- लखनऊ: 2932 रुपये
- पटना: 3100 रुपये
- रांची: 3004.5 रुपये
- हैदराबाद: 3065 रुपये