रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर... बदल गया IRCTC बुकिंग का तरीका, जनरल टिकट पर भी आईडी जरूरी
आईआरसीटीसी (IRCTC) के नए अपडेटेड पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा, वहीं ऑनलाइन माध्यम से जनरल टिकट लेने वाले...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 05:50:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 05:50:25 PM (IST)
बदल गया IRCTC बुकिंग का तरीकाHighLights
- 15 जुलाई से IRCTC वेबसाइट और ऐप से टिकट बुक करना होगा और भी तेज
- ऑनलाइन जनरल टिकट पर फोटो आईडी अनिवार्य, स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य
- रेलवन ऐप के आर-वॉलेट पर मिलने वाला 3% बोनस अब 24 अगस्त 2028 तक जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अपने टिकटिंग सिस्टम को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 15 जुलाई से जहां आईआरसीटीसी (IRCTC) के नए अपडेटेड पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा, वहीं ऑनलाइन माध्यम से जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए भी नए नियम लागू कर दिए गए हैं।
IRCTC पर अब चंद सेकेंड्स में बुक होगा टिकट
यात्रियों के समय की बचत करने और दलालों व बॉट बुकिंग (Bot Booking) पर लगाम लगाने के लिए IRCTC की वेबसाइट और ऐप को पूरी तरह अपग्रेड किया जा रहा है। 15 जुलाई से यात्रियों को निम्नलिखित नई सुविधाएं मिलेंगी...
- डिटेल्स बार-बार भरने से मुक्ति: यात्रियों को अब हर बार अपनी निजी जानकारी दोबारा टाइप नहीं करनी होगी। एक बार डिटेल्स सेव करने के बाद सिस्टम उसे ऑटो-फ़िल कर देगा।
- सिंगल स्क्रीन पर सीट उपलब्धता: सभी श्रेणियों (क्लास) की खाली सीटों की जानकारी अब एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे बार-बार बैक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- फास्ट चेकआउट और आसान कैप्चा: अनावश्यक स्क्रीन्स और पॉप-अप्स को हटाकर भुगतान की प्रक्रिया (Checkout) को छोटा कर दिया गया है। साथ ही कैप्चा की जटिलताओं को भी कम किया गया है।
ऑनलाइन जनरल टिकट धारकों के लिए नया नियम और आईडी अनिवार्य
रेलवे ने रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए नियमों को सख्त कर दिया है...
- फोटो आईडी जरूरी: यदि आप मोबाइल ऐप से जनरल टिकट बुक करते हैं, तो सफर के दौरान आपके पास एक वैध मूल पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि) होना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि काउंटर से खरीदे गए साधारण टिकटों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
- स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य: व्हाट्सएप पर शेयर किया गया टिकट या स्क्रीनशॉट अब यात्रा के लिए वैध नहीं माना जाएगा।
- उसी मोबाइल में हो टिकट: टिकट केवल उसी स्मार्टफोन पर मान्य होगा जिससे बुकिंग की गई है। यदि कोई यात्री दूसरे फोन में टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाता है, तो उसे बिना टिकट (Without Ticket) मानकर जुर्माना वसूला जाएगा।
आर-वॉलेट पर 3% बोनस स्कीम की अवधि बढ़ी
ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने एक और राहत दी है। रेलवन ऐप के आर-वॉलेट (R-Wallet) को रिचार्ज करके जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाली 3 प्रतिशत बोनस की सुविधा को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यात्री 24 अगस्त 2028 तक इस बोनस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।