• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर से मची उथल-पुथल, जानें उद्धव के सांसदों की मीटिंग बुलाने के बाद से अब तक का अपडेट

    उद्धव ठाकरे गुट के 6-7 सांसदों के शिंदे शिवसेना में जाने की अटकलों के बीच दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त

    By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 02:11:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 02:21:41 PM (IST)
    • Join करें
    महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर से मची उथल-पुथल, जानें उद्धव के सांसदों की मीटिंग बुलाने के बाद से अब तक का अपडेट
    उद्धव गुट के सांसद शिंदे गुट की शिवसेना का हाथ थाम सकते हैं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. उद्धव गुट के 6-7 सांसदों की बगावत की चर्चा।
    2. दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई।
    3. सभी सांसदों को व्हिप जारी कर हाजिरी अनिवार्य।

    डिजिटल डेस्क। भारतीय राजनीति में इस समय सांसदों के बागी होने का दौर चल रहा है। टीएमसी के बाद उद्धव ठाकरे गुट के 6 से 7 सांसद भी बागी हो सकते हैं। वह शिंदे गुट की शिवसेना का हाथ थाम सकते हैं। घबराए उद्धव ने दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें, तो सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। मीटिंग में अनिवार्य रूप से आने को कहा गया है। न आने वाले सांसदों के खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई भी हो सकती है।

    ऐसा लग रहा है कि 2022 खुद को दोहरा रहा है। ऐसा ही व्हिप तब भी जारी किया गया था, तब पार्टी के 39 विधायक बगावत कर गए थे और एकनाथ शिंदे से जाकर मिल गए थे।

    इस पूरे घटनाक्रम को ऑपरेशन टाइगर नाम से पुकारा जा रहा है। इसको लीड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे लीड कर रहे हैं।

    दिल्ली पहुंचे UBT सांसद, उद्धव मनाने की कोशिश में जुटे

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 6 से 7 बागी सांसद दिल्ली मंगलवार रात को ही पहुंच गए हैं। उनकी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात हो सकती है। दिलचस्प बात ये है कि एकनाथ शिंदे भी दिल्ली में ही डटे हुए हैं। उद्धव गुट लगातार बागी सांसदों से बात करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उनको मनाया जा सके, लेकिन संपर्क ही नहीं हो पा रहा है।


    राउत ने 50-50 करोड़ रुपये ऑफर होने का लगाया आरोप

    शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि सांसदों की बोली लग रही है। हर एक सांसद को 50-50 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा 15 करोड़ का एडवांस भी है।

    स्पीकर बागी गुट न दें मान्यता

    उद्धव गुट से सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि अलग होने वाला कोई भी गुट पार्टी प्रतिनिधि नहीं हो सकता है। सदन में नेता, व्हिप और विधायी गतिविधियों से जुड़े अधिकार राजनीतिक दल से आते हैं। विधायक दल का इसमें कोई रोल नहीं होता है। ऐसे में किसी भी गुट को पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता न दी जाए।