• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एमपी के यात्रियों की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में 30 से अधिक श्रद्धालु घायल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिर गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:37:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:49:02 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एमपी के यात्रियों की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में 30 से अधिक श्रद्धालु घायल
गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी

HighLights

  1. गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी
  2. पुलिस और SDRF ने तुरंत बचाव अभियान चलाया
  3. MP के श्रद्धालु हादसे में घायल, इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को हरिगनीवान के एस-मोड के पास अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 40 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR11 D5655) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिर गई।

30 से अधिक श्रद्धालु घायल

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हादसे में करीब 30 तीर्थयात्री घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल कंगन अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो यात्रियों के सिर में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अन्य घायलों की स्थिति भी स्थिर बताई गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स में 32 घायल, सात गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।

राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।