
आदित्य कुमार, नईदुनिया, नई दिल्ली। मई 2026 की तपती दोपहर में जब देश भर के 25 लाख से ज्यादा छात्र मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट (NEET) की परीक्षा देकर निकले थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी साल भर की मेहनत की बोली पहले ही लग चुकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, परतें खुलती गईं और सामने आया एक ऐसा 'डिजिटल सिंडिकेट', जिसने न केवल सुरक्षा घेरों को तोड़ा बल्कि तकनीक का सहारा लेकर पूरे देश में 'स्पाइडर वेब' (मकड़जाल) फैला दिया।
यह कहानी सिर्फ एक पेपर लीक की नहीं है, बल्कि उन लाखों आंखों के धुंधलाने की है जो डॉक्टर बनकर सेवा करने का सपना देख रही थीं।
साल 2026 का यह पेपर लीक पुराने तरीकों से बिल्कुल अलग था। यह शारीरिक रूप से पेपर चुराने का नहीं, बल्कि 'डिजिटल डाटा ब्रीच' का मामला था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे खेल के पीछे एक अंतर्राज्यीय सिंडिकेट काम कर रहा था। हालांकि, इससे संबंधित आधिकारिक बयान एजेंसियों की ओर से नहीं सामने नहीं आया है।
इन्वेस्टिगेशन की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से हुई। यहां एक प्रिंटिंग प्रेस या वितरण केंद्र से जुड़ी डिजिटल फाइल को पहली बार एक्सेस किया गया। मास्टरमाइंड्स ने साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर पेपर की 'डिजिटल कॉपी' (High-Resolution Scans) तैयार की। यह वह पहला 'नोड' था जहां से वायरस की तरह यह पेपर फैलना शुरू हुआ। माना जा रहा है कि संभवतः पेपर लीक यही से हुआ हो।

AI Generated Image
राजस्थान की राजधानी जयपुर भी इस पूरे घोटाले का 'नर्व सेंटर' बनकर उभरा। मास्टरमाइंड मनीष और उसके साथियों ने यहां एक सुरक्षित ठिकाना बनाया था। कहा जा रहा है कि यहीं से तय किया गया कि पेपर को किस राज्य में किस माध्यम से भेजा जाएगा। जयपुर से ही 'पेमेंट गेटवे' और दलालों के नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था।

AI Generated Image
जयपुर से डिजिटल फाइल डार्क वेब और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स (जैसे Telegram और Signal) के जरिए हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भेजी गई। यहां के छोटे-छोटे 'हब' ने इसे स्थानीय छात्रों और कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचाया। यह पूरा नेटवर्क एक स्पाइडर वेब की तरह था - यदि एक सिरा पकड़ा भी जाए, तो मुख्य केंद्र तक पहुंचना नामुमकिन जैसा था।
2026 के इस घोटाले में अपराधियों ने पारंपरिक फोन कॉल्स के बजाय अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया...

AI Generated Image
इस घोटाले की सबसे बड़ी त्रासदी वो छात्र हैं जिन्होंने पिछले दो-तीन साल से सूरज की रोशनी नहीं देखी थी, जो सिर्फ किताबों में डूबे रहे।
यह भी पढ़ें- NEET: पेपर लीक की टीस... 2024 के 'मास्टर प्लान' की Inside Story, जिससे 2026 में भी नहीं बच पाया सिस्टम
मई 2026 के मध्य तक पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई गिरफ्तारियां की हैं...
नीट 2026 पेपर लीक मामला सिर्फ एक परीक्षा की विफलता नहीं है, बल्कि यह हमारे नैतिक पतन का आईना है। जब शिक्षा व्यापार बन जाए और तकनीक का इस्तेमाल ज्ञान के बजाय चोरी के लिए होने लगे, तो भविष्य अंधकारमय ही दिखता है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह साफ कर दिया है कि अगली बार से यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में नहीं होगी। लेकिन, सवाल वही है कि क्या ऐसा करके छात्रों का भरोसा फिर से जीता जा सकता है?
यह भी पढ़ें- NEET लीक: सपनों की 'सर्जरी'... 30 लाख छात्र NTA से क्यों नाराज? आंसुओं में डूबी डॉक्टरी की 'Inside Story'