• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    NEET पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर केंद्र सरकार सख्त, हाई कोर्ट में कहा- लीक कंटेंट और फर्जी गतिविधियों को रोकने में रहा नाकाम

    नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की भूमिका पर गंभीर सवा...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: manoj dubey
    Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 06:09:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 06:10:34 PM (IST)
    • Join करें
    NEET पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर केंद्र सरकार सख्त, हाई कोर्ट में कहा- लीक कंटेंट और फर्जी गतिविधियों को रोकने में रहा नाकाम

    HighLights

    1. दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामा किया दाखिल
    2. केंद्र ने कहा- टेलीग्राम को बैठक के लिए बुलाया गया
    3. 21 जून को होगी दोबारा आयोजित होगी परीक्षा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सरकार ने कहा है कि टेलीग्राम परीक्षा से जुड़े लीक कंटेंट और फर्जी गतिविधियों को रोकने में प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा।

    हलफनामे के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों में टेलीग्राम के दुरुपयोग की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

    जांच के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऐसे कई टेलीग्राम चैनल, ग्रुप और बॉट्स की पहचान की, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर लीक प्रश्नपत्र प्रसारित करने और परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था।


    टेलीग्राम को बैठक के लिए बुलाया गया

    केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि उसने शुरुआत में सबसे कम प्रतिबंधात्मक कदम अपनाने का फैसला किया और टेलीग्राम को तत्काल ब्लॉक करने के बजाय उसके प्रतिनिधियों को 3 जून 2026 को बैठक के लिए तलब किया।

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने टेलीग्राम के समक्ष यह चिंता जताई कि प्लेटफॉर्म लीक प्रश्नपत्र प्रसारित करने वाले चैनलों और समूहों की पहचान कर उन्हें रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने में विफल रहा है। सरकार के मुताबिक, टेलीग्राम ने भी स्वीकार किया कि ऐसे कंटेंट का स्वतः पता लगाने की उसकी क्षमता सीमित है और मॉडरेटर केवल रिपोर्ट किए गए चैनलों पर कार्रवाई कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा का पूरा पैटर्न... समझिए 180 सवाल, 720 नंबर और निगेटिव मार्किंग का पूरा गणित

    21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

    गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोप सामने आए, जिसके चलते मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद अब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

    परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है।