• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर बवाल, संसद की स्थायी समिति का मार्क जुकरबर्ग को अल्टीमेटम, कहा- 3 दिन में बिना शर्त मांगें माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को फेसबुक द्वारा अस्थायी रूप से हटाए जाने का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले पर अब संसद की स्थायी समिति...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 01:58:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 02:04:32 PM (IST)
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर बवाल, संसद की स्थायी समिति का मार्क जुकरबर्ग को अल्टीमेटम, कहा- 3 दिन में बिना शर्त मांगें माफी
पीएम मोदी के वीडियो को 5-6 घंटे के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था

HighLights

  1. पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर संसद की स्थायी समिति सख्त
  2. मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन में बिना शर्त माफी मांगने को कहा
  3. स्थायी समिति ने सेफ हार्बर सुरक्षा वापस लेने की दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को फेसबुक द्वारा अस्थायी रूप से हटाए जाने का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संसद की स्थायी समिति ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तीन दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने के निर्देश दिए हैं।

सेफ हार्बर सुरक्षा वापस लेने की दी चेतावनी

समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में माफी नहीं मांगी गई, तो सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मेटा को मिलने वाली 'सेफ हार्बर' इम्युनिटी को समाप्त कर दिया जाएगा। संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इस विषय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन को एक पत्र भी लिखा है।


3 दिनों के भीतर माफी का अल्टीमेटम

पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों और 'जेन-जी' को संबोधित किए गए वीडियो को 5 से 6 घंटे तक फेसबुक से हटाए जाने की घटना अत्यंत गंभीर है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कई सोशल मीडिया मंच राष्ट्र-विरोधी और लोकतंत्र-विरोधी सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि अवैध और आपत्तिजनक सामग्री को रोकने में विफल सिद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी अपडेट, अब फोन नंबर छिपाकर यूजरनेम से कर सकेंगे चैट, मेटा ने शुरू किया रिजर्वेशन

समिति ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि भारतीय नियमों का पालन न करने वाले प्लेटफॉर्म्स से 'सेफ हार्बर' सुरक्षा वापस ले ली जाए। इसके अतिरिक्त, एक अन्य प्रकरण में समिति ने हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज साइबर धोखाधड़ी के एक मामले को लेकर भारत सरकार से गूगल इंडिया के प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का भी आग्रह किया है।