'पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें झूठी', Fuel Shortage की अफवाह से मचा हड़कंप, IOCL और BPCL ने लोगों से की अपील
देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह से आधारहीन और भ्रामक हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 07:40:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 07:40:46 AM (IST)
Fuel Shortage की अफवाह से मचा हड़कंप।HighLights
- Fuel Shortage की अफवाह से मचा हड़कंप।
- IOCL और BPCL ने लोगों से की अपील।
- केवल आधिकारिक स्रोतों पर करें भरोसा।
डिजिटले डेस्क। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह से आधारहीन और भ्रामक हैं।
भारत की प्रमुख तेल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य
तेल कंपनियों के अनुसार, पूरे देश में ईंधन की आपूर्ति और वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। इंडियन ऑयल ने अपने बयान में कहा कि कंपनी निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
BPCL ने दी अनावश्यक भीड़ न लगाने की सलाह
![naidunia_image]()
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने भी देशवासियों के लिए 'महत्वपूर्ण सूचना' जारी करते हुए कहा कि सप्लाई चेन में कोई रुकावट नहीं है। कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
केवल आधिकारिक स्रोतों पर करें भरोसा
![naidunia_image]()
दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने जनता से अपील की है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों और कंपनियों के सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।
सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों के कारण कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गई थीं, जिसके बाद कंपनियों को यह स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है।