7.8% GDP ग्रोथ पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- देश में कुछ लोग फैला रहे ‘झूठ की गूंज’
पीएम मोदी ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर देशवासियों को बधाई दी और राहुल गांधी पर ‘झूठ की गूंज’ के जरिए निशाना साधते हुए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 12:01:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 12:09:48 PM (IST)
GDP ग्रोथ पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर वारHighLights
- पीएम मोदी ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि की सराहना की।
- ‘झूठ की गूंज’ कहकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
- वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बताई।
डिजिटल डेस्क। शानदार 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) की उपलब्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। इंस्टाग्राम पर देशवासियों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर पलटवार किया। बोले कि निराशा में डूबे कुछ लोग देश में "झूठ की गूंज" फैला रहे हैं।
इसके साथ ही मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो मैसेज में उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत की सराहना करते हुए 'आत्मनिर्भर भारत' और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया।
'झूठ की गूंज' के जरिए राहुल गांधी पर सीधा निशाना
- अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार की तारीफ करने के साथ ही पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निराशा के गर्त में डूबे कुछ लोग देश में चारों तरफ 'झूठ की गूंज' फैलाने में लगे हुए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का यह बयान सीधे तौर पर राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान का जवाब है। कांग्रेस इस अभियान के जरिए लगातार युवाओं और छात्रों के मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वैश्विक संकट के बीच डटकर खड़ा है भारत
- दुनिया भर में मचे उथल-पुथल और युद्ध के हालातों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है। साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह चरमरा गई है।
हर तरफ अस्थिरता और तनाव का माहौल है, लेकिन इन भारी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था न सिर्फ मजबूती से टिकी हुई है, बल्कि तेजी से विकास कर रही है। 'वेड इन इंडिया' और स्वदेशी पर जोर
- मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के तनाव और वैश्विक अनिश्चितता से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपनी जीवनशैली में स्वदेशी को प्राथमिकता देने की गुजारिश की। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और विदेशों में 'डेस्टिनेशन वेडिंग' करने के बजाय 'वेड इन इंडिया' (भारत में ही शादी करने) ऑप्शन चुनने को कहा।
- इसके अलावा, उन्होंने सलाह दी कि जब तक बहुत जरूरी न हो, सोने की खरीदारी से भी परहेज करें। पीएम ने स्पष्ट किया कि हम स्थानीय उत्पादों (लोकल प्रोडक्ट्स) को जितना बढ़ावा देंगे, देश उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।
2 घंटे में डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर एक्टिव होकर युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने 23 जुलाई 2026 को पहली रील डाली थी, जिसको 2.1 करोड़ लोगों ने लाइक किया था। 42 करोड़ लोगों ने देखा था। उनकी इस रील को भी युवाओं का प्यार मिल रहा है। सिर्फ दो घंटे में ही 1.5 करोड़ लोग इसको देख चुके हैं। 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक दीपके की भाजपा से अपील-अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह सुनें, सीजेपी की टीमों को झारखंड भेजा गया