PM Modi Speech: यमुना मैया की जय के साथ मोदी ने शुरू किया भाषण, कहा-जिनको दिल्ली के मालिक होने का घमंड था उनका सच से हुआ सामना
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जीत के बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और अन्य भाजपा नेता दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए।
Publish Date: Sat, 08 Feb 2025 05:33:21 PM (IST)
Updated Date: Sun, 09 Feb 2025 07:15:13 AM (IST)
भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी।HighLights
- दिल्ली में जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न।
- भाजपा मुख्यालय में लड्डुओं के साथ पूड़ी-सब्जी भी बनाई जा रही है।
- पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक भी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे।
डिजिटल डेस्क। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के साथ ही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। यहां पढ़ें उनके भाषण के मुख्य अंश।
- मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।
पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है।
आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है कि हमारी दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये लघु-भारत है। दिल्ली, एक भारत - श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है।
आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया है। दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, ऐसा कोई वर्ग नहीं, जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वालों ने, हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया है।
दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए, कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शार्ट सर्किट कर दिया।
मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार तक मेरा ये पत्र पहुंचाया था।
मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।
मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करता हूं।
आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।
आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।
- दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।
- तीन-तीन बार लोकसभा में शत-प्रतिशत विजय दिलाने के बाद भी देश भर के और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी। ये टीस दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की थी।
- दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं देख रहा था कि देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में भी एक पीड़ा थी।
- यह दिल्ली की पूरी तरह से सेवा नहीं कर पाने की पीड़ा थी। लेकिन आज दिल्ली ने हमारी इस प्रार्थना को भी स्वीकार कर लिया है।
- 21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। आज के नतीजे दिखाते हैं कि देश को भाजपा की डबल इंजन सरकार पर कितना भरोसा है।
- लोकसभा चुनाव में उस जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है।"
- पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है।
- देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
- AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, इन AAP-दा वालों ने झुग्गी वालों को घर देने से रोका,
- इन AAP-दा वालों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिलने दिया।
- दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।
![naidunia_image]()
आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, Indian state से लड़ रहे हैं... ये नक्सलियों की भाषा है।
ये समाज में, देश में अराजकता लाने की भाषा है।
![naidunia_image]()
- यहां दिल्ली में तो AAP-दा भी उसी अर्बन नक्सली सोच को ही आगे बढ़ा रही थी। कांग्रेस की ये अर्बन नक्सली सोच राष्ट्र की उपलब्धियों पर अटैक करती है।
- ये पूरी दुनिया में अपनी ही सोच का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक निजाम लाना चाहती है। जब कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों का DNA घुस गया है, तब ये कांग्रेस हर कदम पर बर्बाद हो रही है।
![naidunia_image]()
- दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है, उसने "शून्य की दोहरी हैट्रिक" हासिल की है।
- देश की राजधानी में लगातार छह बार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी एक भी सीट हासिल करने में विफल रही है। यह मतदाताओं के बीच कांग्रेस के प्रति कम होते भरोसे को दर्शाता है।
![naidunia_image]()
- पहले मैंने उल्लेख किया था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी की तरह काम करती है, जो अपने सहयोगियों को नीचे खींचती है।
- ऐसा लगता है कि यह एक-एक करके अपने गठबंधनों को व्यवस्थित रूप से कमजोर और खत्म कर रही है।
![naidunia_image]()
Video:
जेपी नड्डा ने कहा, .मोदी की गारंटी है गारंटी है कि गारंटी पूरी होगी
- केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "एक समय था जब राजनीति का मतलब लोगों को लुभावने भाषण देना और वादे करना और फिर उन्हें भूल जाना होता था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीति में बदलाव लाया और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को जन्म दिया और जो कहा गया वो किया गया, जो नहीं कहा गया वो भी किया गया...मोदी की गारंटी है गारंटी है कि गारंटी पूरी होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "लोकसभा में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सभी 7 सीटों पर जिताया और इस विधानसभा चुनाव में आपने हमें 48 सीटों पर जिताया, संदेश साफ है - 'दिल्ली के दिल में मोदी हैं'..."
जेपी नड्डा ने कहा, "आज इस ऐतिहासिक क्षण पर मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक विजयी हो रही है।" ![naidunia_image]()