'प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं...', झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम मोदी, दुकानदार ने कहा- गलती हो गई
झाड़ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला हेलिपैड की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक कॉलेज मोड़ पर गाड़ियां रुक गईं। आइए ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 02:56:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 06:08:42 PM (IST)
झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम नरेंद्र मोदीHighLights
- झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम
- दुकानदार विक्रम साव से 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदी और खुद पैसे दिए
- मिर्च-प्याज के सवाल पर पीएम ने दिया मजेदार जवाब, लोग हुए मुरीद
एजेंसी, कोलकाता। झाड़ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला हेलिपैड की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक कॉलेज मोड़ पर गाड़ियां रुक गईं। पीएम मोदी को अचानक गाड़ी से उतरते देख सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग दंग रह गए। प्रधानमंत्री सीधे एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से मुस्कुराते हुए कहा- 'भाई, झालमुड़ी खिलाओ।'
![naidunia_image]()
मजेदार संवाद... 'बस किसी का दिमाग नहीं खाता'
झालमुड़ी तैयार करने के दौरान दुकानदार विक्रम साव और प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत ने वहां मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। जब विक्रम ने पूछा, "साहब, मिर्च डालेंगे?" तो पीएम ने 'हां' में जवाब दिया। इसके बाद जब दुकानदार ने प्याज डालने के बारे में पूछा, तो पीएम मोदी ने हंसते हुए चुटीले अंदाज में कहा- "प्याज भी खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता!" प्रधानमंत्री का यह मजाकिया जवाब सुनकर वहां मौजूद हुजूम खिलखिला उठा।
![naidunia_image]()
10 रुपये का भुगतान और सहज जनसंपर्क
देश के प्रधानमंत्री को अपने सामने देख बिहार के गया जिले का रहने वाला दुकानदार विक्रम साव हक्का-बक्का रह गया। उसने संकोचवश पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम मोदी ने संजीदगी से कहा- 'ऐसा नहीं होता' और तुरंत जेब से पैसे निकालकर विक्रम को थमा दिए। पीएम ने न केवल खुद झालमुड़ी का स्वाद लिया, बल्कि अपने पास खड़े बच्चों और स्थानीय लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई।
![naidunia_image]()
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'मुड़ी पे चर्चा'
रविवार के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री का यह सहज जनसंपर्क सोशल मीडिया पर 'मुड़ी पे चर्चा' के नाम से वायरल हो गया है। स्थानीय निवासी कणिका और कल्याणी महतो ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश का प्रधानमंत्री इस तरह सड़क किनारे आम आदमी की तरह झालमुड़ी खाएगा।