_m.webp)
डिजिटल डेस्क। पहली नौकरी किसी भी युवा के लिए एक बड़ा अचीवमेंट होती है, लेकिन पहली सैलरी आने तक के शुरुआती खर्चे कई बार भारी पड़ते हैं। युवाओं की इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की है। इसके साथ ही, ईपीएफओ (EPFO) ने अपने तकनीकी ढांचे को अपग्रेड करते हुए EPFO 3.0 पेश किया है, जो पीएफ निकासी की पूरी प्रक्रिया को बदल कर रख देगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित क्षेत्र (Formal Sector) की नौकरियों से जोड़ना है ताकि उन्हें भविष्य में पीएफ, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।
ईपीएफओ के नए डिजिटल अवतार 'EPFO 3.0' के तहत अब पीएफ दफ्तरों के चक्कर काटने का दौर खत्म होने वाला है।
PF ATM कार्ड: अब सदस्यों को विशेष ATM कार्ड जारी किए जाएंगे, जो सीधे उनके पीएफ खाते से लिंक होंगे। यानी आप किसी भी एटीएम से अपनी मेहनत की कमाई निकाल सकेंगे।
UPI से फंड ट्रांसफर: सदस्य अब यूपीआई (UPI) के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के साथ-साथ सीधे अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे।
ऑटो-सेटलमेंट: नई व्यवस्था में पीएफ क्लेम का सेटलमेंट ऑटोमैटिक होगा, जिससे समय की भारी बचत होगी।
सुविधाओं के साथ-साथ ईपीएफओ ने सुरक्षा और बचत का भी ध्यान रखा है...
| योजना / फीचर | मुख्य लाभ |
| विकसित भारत रोजगार योजना | पहली नौकरी शुरू करने पर ₹15,000 की नकद मदद। |
| निकासी की सुविधा | अब पीएफ के लिए ATM और UPI का सीधा इस्तेमाल। |
| ऑटो-सेटलमेंट सीमा | ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख। |
| बैंक पार्टनरशिप | 32 बैंकों के साथ जुड़ाव से क्लेम प्रोसेसिंग में आएगी तेजी। |
यह भी पढ़ें- LPG और विदेशी गैस की छुट्टी! अंबानी-अदाणी नहीं भारत की इस कंपनी ने खोज लिया स्वदेशी विकल्प