'शादी तो कर ली, लेकिन नहीं रहेंगे घर पर...' महाकुंभ में फेमस हुए IIT बाबा ने बताया अपना 'पहाड़ वाला प्लान'
प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर पहुंचे। करीब दो साल बाद घर लौटे ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 02:44:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 02:44:37 PM (IST)
महाकुंभ में फेमस हुए IIT बाबा ने की शादीHighLights
- IIT बाबा अभय सिंह पत्नी प्रतीका संग 2 साल बाद झज्जर के पैतृक घर पहुंचे
- शादी के बाद घर में रहने के बजाय पहाड़ों पर आश्रम बनाने का किया फैसला
- गुरुकुल मॉडल पर अध्यात्म का रिसर्च सेंटर और सनातन यूनिवर्सिटी है लक्ष्य
डिजिटल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर पहुंचे। करीब दो साल बाद घर लौटे अभय सिंह को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और उन सवालों के जवाब दिए जो सोशल मीडिया पर तैर रहे थे।
विवाह पर बोले - यह तो तय था, भगवान ने मिलवाया
शादी के फैसले पर अभय सिंह ने बताया कि उनका विवाह करना पहले से तय था। उन्होंने कहा, "भगवान ने हमें प्रतीका से मिलवाया। हम पिछले एक साल से साथ हैं, हालांकि ऑनलाइन माध्यम से काफी समय से जुड़े थे।" बता दें कि उन्होंने करीब दो महीने पहले शिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल के मंदिर में शादी की और फिर 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर इसे कानूनी रूप दिया।
"न सामान्य, न साधु, हम पहाड़ों में बनाएंगे आश्रम
क्या वह अब एक आम आदमी की तरह घर पर रहेंगे? इस सवाल पर अभय सिंह ने दोटूक कहा कि वह सामान्य जीवन और साधु जीवन में अंतर नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया, "हम घर में परिवार के साथ नहीं रहेंगे। हमारा प्लान पहाड़ पर आश्रम बनाने का है और वहीं रहकर अपना कार्य आगे बढ़ाएंगे।" माता-पिता की इकलौती संतान होने के नाते कर्तव्यों पर उन्होंने कहा कि वह अपना फर्ज जरूर निभाएंगे और अगर परिवार उनके कार्यों से जुड़ना चाहे तो उनका स्वागत है।
फ्यूचर प्लान - "अध्यात्म का रिसर्च सेंटर और सनातन यूनिवर्सिटी"
अभय सिंह और उनकी पत्नी (जो खुद भी एक इंजीनियर हैं) का भविष्य का लक्ष्य काफी बड़ा है...
- गुरुकुल मॉडल: वह शिक्षा और अध्यात्म के संगम पर आधारित एक गुरुकुल मॉडल और रिसर्च सेंटर खोलना चाहते हैं।
- सनातन यूनिवर्सिटी: उनकी पत्नी प्रतीका भी उनके इस मिशन में साथ हैं और वे एक 'सनातन यूनिवर्सिटी' बनाने पर काम कर रही हैं।
- युवाओं को संदेश: उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ 'जीविका' (रोजी-रोटी) के लिए काम करते हैं, जीवन जीने की कला नहीं समझते। वह युवाओं को अध्यात्म के साथ जीवन जीना सिखाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हमसफर