'राघव चड्ढा ने पीठ में छुरा घोंपा...': 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर संजय सिंह ने क्यों कहा- पंजाब इन्हें माफ नहीं करेगा?
Punjab Political Crisis: आम आदमी पार्टी में उठापटक के बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 04:54:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 04:54:57 PM (IST)
राज्यसभा सांसद संजय सिंह का करारा हमलाHighLights
- आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी
- संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला हमला
- राज्यसभा सांसदों के फैसले को "गद्दारी" बताया
डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी में उठापटक के बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राघव चढ्ढा(Raghav Chadha Quit) समेत अन्य राज्यसभा सांसदों के फैसले को "गद्दारी" करार देते हुए कहा कि पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
संजय सिंह ने कहा- बनाया जा रहा दबाव
संजय सिंह ने भावुक अंदाज में कहा कि उनका मन बहुत व्यथित है, क्योंकि एक तरफ भगवंत मान की सरकार राज्य में अच्छा काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई के जरिए राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर सीधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया, वही आज पार्टी के साथ खड़े नहीं हैं। उनके मुताबिक, यह सिर्फ राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि जनता के भरोसे के साथ धोखा है।
अशोक मित्तल का भी जिक्र
संजय सिंह ने राज्यसभा में नए उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उनके यहां प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हुई थी और अब जो राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, उसकी टाइमिंग पर सवाल उठते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे तनाव को खुलकर सामने ला दिया है। पार्टी नेतृत्व इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है, जबकि विपक्ष इस पर अलग नजरिया रखता है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के संकेत दे रहा है।
यह भी पढ़ें- 'अब हम गए काम से...': ChatGPT ने बना दिया हूबहू असली दिखने वाला बैंक चेक, खौफ में आए लोग!